छत्तीसगढ़ / रायपुर

शिक्षा विभाग में फेरबदल: 100 शिक्षकों-अधिकारियों का तबादला...

 रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 100 शिक्षकों-अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल के तहत DMC, BRCC और APC जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा DIET, SCERT और CTE जैसे शैक्षणिक संस्थानों में भी अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

नए स्कूल शिक्षा मंत्री के कार्यभार संभालने के बाद यह पहली बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रही है। विभाग की ओर से इस संबंध में अलग-अलग 10 आदेश जारी किए गए हैं, जिनके तहत यह तबादले अमल में लाए गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image