छत्तीसगढ़ / रायपुर

भाजपा जवाहर नगर मंडल ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

 रायपुर । भाजपा जिला रायपुर के जवाहर नगर मंडल द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें एपिसोड का प्रसारण बूथ स्तर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक, राष्ट्रीय और वैश्विक गतिविधियों पर अपने विचार साझा करते हैं। यह कार्यक्रम हर माह देशभर में बूथ स्तर तक प्रसारित किया जाता है।

पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के एपिसोड में कई विषयों पर देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा: खादी का महत्व: गांधी जयंती पर खादी को अपनाने की अपील करते हुए पीएम ने कहा, “2 अक्टूबर को आप सभी कोई न कोई खादी का सामान अवश्य खरीदें और गर्व से कहें कि यह स्वदेशी है।”

छठ पूजा को वैश्विक पहचान: उन्होंने छठ महापर्व को दुनिया के मंच पर ले जाने की बात कही।

 



बेटियों की उपलब्धियां: नवरात्रि के अवसर पर पीएम ने शिक्षा, व्यापार और खेल के क्षेत्र में बेटियों की बढ़ती भूमिका पर गर्व व्यक्त किया।

कार्यक्रम का आयोजन
जवाहर नगर मंडल में बूथ क्र. 126, बूथ न.116 और बूथ न.121 पर कार्यक्रम रखा गया। इसमें विशेष रूप से तात्यापारा वार्ड की छाया पार्षद मनोज विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद भारती बागल, प्रमोद विश्वकर्मा, महामंत्री रमेश शर्मा, गीता रेड्डी, नीलू तलमले, संतोष निहाल, सूरज शर्मा, बूथ सचिव ममता साहू, सुकल्या साहू, मुन्‍नी साहू, अविजित सिंह बागल, संतोष विश्वकर्मा समेत मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image