छत्तीसगढ़ / रायपुर

शीतला तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

 रायपुर । राजधानी के सड्डू इलाके के शीतला तालाब में मंगलवार सुबह एक लाश मिली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. शव को बाहर निकालने के लिए पुलिस जुटी हुई है जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है. जहां आज सुबह एक लाश मिली है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. आसपास के लोगों की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image