छत्तीसगढ़ / रायपुर

राज्यपाल श्री डेका ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया

 राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की गई। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। 

Leave Your Comment

Click to reload image