छत्तीसगढ़ / रायपुर

राष्ट्रीय मजदूर यूनियन ने की नई टीम घोषित: कृष्णा साहू बने ग्रामीण जिला अध्यक्ष

 रायपुर । राष्ट्रीय मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े के बिर्रा आगमन के साथ संगठन ने जिले में अपनी नई ग्रामीण इकाई का गठन किया। बिर्रा बस स्टैंड चौक में उमेश रगड़े का स्वागत किया गया, जिसके बाद सभी पदाधिकारी माँ चंडी के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की।

इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश रगड़े ने क्षेत्र के सक्रिय और ऊर्जावान कांग्रेस कार्यकर्ता कृष्णा साहू को राष्ट्रीय मजदूर यूनियन का ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। संगठन का कहना है कि कृष्णा साहू की सक्रियता और मजदूर हितों के प्रति उनकी निरंतर भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने अन्य पदों पर भी नियुक्तियां कीं। इनमें शामिल हैं:
ब्लॉक अध्यक्ष सुनील चंद्रा को सदस्य
देव कुमार सिंह, जीवन साहू, हीरा पटेल, विष्णु टंडन, विनोद खुंटे को ग्रामीण अध्यक्ष
सरिता भारती, अशोक कुमार देवांगन, प्रकाश देवांगन को सदस्य संतन महंत, सीताराम विश्वकर्मा, बंडभरा को ग्रामीण अध्यक्ष साथ ही इंदिरा फाउंडेशन की निर्मला बरेठ और यामिनी महंत, उत्तर देवांगन, बसंत बाई कहार, गोवर्धन कटाकवार, राजा साहू सहित कई कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


प्रदेश अध्यक्ष रगड़े ने कहा कि नई टीम आने वाले समय में मजदूरों के अधिकारों के लिए जमीन स्तर पर मजबूत लड़ाई लड़ेगी और हर मजदूर को न्याय दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।

Leave Your Comment

Click to reload image