इंडिगो की 6 उड़ानें रद्द, कई घंटे तक एयरपोर्ट में फंसे रहे यात्री...
रायपुर एयरपोर्ट पर तीसरे दिन भी संकट, यात्रियों की परेशानियां बढ़ीं
रायपुर । राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में फ्लाइट संचालन की दिक्कतें शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहीं। DGCA के नए नियमों ने उड़ानों के शेड्यूल को बुरी तरह प्रभावित किया है। सबसे ज्यादा असर इंडिगो पर पड़ा, जिसकी करीब छह उड़ानें रद्द हो गईं। कई यात्री घंटों एयरपोर्ट पर फंसे रहे और कुछ ट्रेन की ओर निकल पड़े।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर रूट सबसे ज्यादा प्रभावित