छत्तीसगढ़ / रायपुर

‘दीदी के गोठ’ के पंचम एपिसोड का आज होगा प्रसारण, आकाशवाणी के सभी केंद्रों से हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में प्रसारित होगा

 नई चेतना 4.0 जेंडर अभियान पर केंद्रित होगा पूरा कार्यक्रम

रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ का लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के पंचम एपिसोड का प्रसारण होने जा रहा है. यह विशेष एपिसोड 11 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी में प्रसारित होगा. वहीं दोपहर 2:30 बजे से जगदलपुर आकाशवाणी केंद्र से बस्तरिया में तथा अंबिकापुर आकाशवाणी केंद्र से सरगुजिया भाषा में इसका प्रसारण किया जाएगा.

इस बार का अंक भारत सरकार के विशेष जेंडर अभियान ‘नई चेतना 4.0’ पर आधारित है, जो 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2025 तक महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए देशभर में संचालित किया जा रहा है. कार्यक्रम में कांकेर और रायगढ़ की बिहान दीदियां अपने वास्तविक अनुभव साझा करेंगी. वे बताएंगी कि किस तरह यह अभियान महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और बदलाव लेकर आया है. समूह कार्य, परिवार और समुदाय में उनकी बढ़ती भागीदारी भी इस एपिसोड का प्रमुख आकर्षण रहेगी. नई चेतना 4.0 अभियान की जानकारी और प्रेरक कहानियों को घर-घर पहुंचाने में यह एपिसोड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

Leave Your Comment

Click to reload image