दिगम्बर जैन महिला मंडल ने किया शाला शुल्क एवं सामग्री का वितरण
रायपुर |
2025-12-11 16:55:50
रायपुर, छत्तीसगढ़
रायपुर। दिगम्बर जैन महिला मंडल, मालवीय रोड रायपुर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, टिकरापारा में आज एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर दो विद्यार्थियों की वार्षिक शाला शुल्क राशि का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय के उपयोग हेतु दो नग दरी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता जैन, सचिव सपना संजय जैन, सदस्य श्रीमती रेखा जैन, रजनी जैन, लता गुलशन जैन, लता नरेश जैन तथा नीरा आंटी उपस्थित रहीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमलता यादव, समाजसेवी श्री पीयूष जैन तथा विद्यालय की शिक्षिकाएँ भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
दिगम्बर जैन महिला मंडल द्वारा किया गया यह सामाजिक योगदान शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और संवेदनशीलता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करता है।