छत्तीसगढ़ / रायपुर

संत बाबा गुरू घासीदास जयंती पर राज्यपाल श्री डेका ने दी शुभकामनाएं

 रायपुर, 17 दिसंबर 2025

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने संत गुरू घासीदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा है कि गुरू घासीदास जी ने मानव समाज को प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को दूर कर समतामूलक समाज स्थापित करने पर बल दिया। उनके विचार सभी के लिए मार्गदर्शक हैं और हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave Your Comment

Click to reload image