छत्तीसगढ़ / रायपुर

पसीने की कमाई का सही दाम मिलने से किसान आर्थिक सुदृढ़ीकरण की ओर अग्रसर

 

रायपुर, 19 दिसम्बर 2025
राज्य सरकार द्वारा किसानों की मेहनत और पसीने की कमाई का उचित दाम दिए जाने से वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे हैं। खरीफ सीजन में धान बेचकर मिले पैसों से किसानों की कई जरूरतें पूरी हो रही हैं। कांकेर जिले के ग्राम पीढ़ापाल निवासी युवा किसान श्री कौशल कुमार नाग अपनी 10 एकड़ कृषि भूमि में धान उगाकर पहले चरण में 90 क्विंटल धान बेच चुके हैं। उनके पास अभी और भी धान है, जिसे सुखाने के लिए रखा गया है। सूखने और टोकन कटने के बाद वे इसे भी बेचने के लिए सोसाइटी लेकर जाएंगे।
 
युवा किसान श्री कौशल नाग ने बताया कि वे अगले वर्ष अपनी विवाह की योजना बना रहे हैं। इस साल धान की बिक्री से मिली राशि विवाह के समय उनका बड़ा सहारा बनेगी। उन्होंने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को किसानों के हित में बताया और इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। श्री नाग कहते हैं कि सरकार की इस पहल से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। भविष्य की योजनाओं और सपनों को पूरा करने के लिए यह बड़ा सहारा साबित हो रहा है।
क्रमांक-7087/सिन्हा-कमलेश

Leave Your Comment

Click to reload image