छत्तीसगढ़ / रायपुर

7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

 

 रायपुर, 24 दिसंबर 2025
अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए मुंगेली जिले में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त पथरिया की टीम ने ग्राम कुकुसदा में छापामार कार्रवाई कर 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। मौके से आरोपी रवि साहू को पकड़कर उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
 

Leave Your Comment

Click to reload image