छत्तीसगढ़ / सरगुजा

सरगुजा में तीन सड़क हादसों में तीन की मौत

सरगुजा - जिले में रविवार को नेशनल हाईवे-43 और आसपास के इलाकों में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इन घटनाओं में दो बाइक सवार और एक राहगीर की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों मामलों में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना अंबिकापुर के नमनाकला क्षेत्र में मंगारी चौक के पास हुई। सीतापुर से अंबिकापुर लौट रहे चंद्रपाल दास (65) को एक महिंद्रा मालवाहक वाहन ने रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चंद्रपाल दास को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।दूसरी घटना नेशनल हाईवे-43 पर लालमाटी के पास ग्राम टिरंग में हुई। अंबिकापुर जा रहे दंपती इंद्रजीत पैकरा (22) और पुष्पा पैकरा (19) की बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पा पैकरा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इंद्रजीत का उपचार जारी है। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।तीसरी घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के लहपटरा के पास हुई, जहां पैदल जा रहे आदिबल राम राजवाड़े (50) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी भी जान नहीं बच सकी।पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग हादसों की मुख्य वजह है। प्रशासन ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाने और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

 

 
 

Leave Your Comment

Click to reload image