छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ : शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

रायपुर - जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।

इसी क्रम में आज प्रधान पाठक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने शासकीय स्कूल देवरभट्टा, शिक्षक  ईश्वर कुमार साहू ने शासकीय मीडिल स्कूल चपरीद आरंग, स्टाफ नर्स सुश्री वीना वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र कुशालपुर, लेक्चरर  खेलावन जोशी ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टेकारी अभनपुर ने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image