लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित
सरगुजा |
2026-01-09 15:48:17
अंबिकापुर : लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं हेतु क्षमता विकास प्रशिक्षण आयोजित
राज्य में प्रथम बार अंबिकापुर में आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता , कार्यों में गति लाना, तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षमता विकास सुनिश्चित करना रहा
अंबिकापुर 09 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव एवं सचिव लोक निर्माण विभाग के मार्गदर्शन में आज मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, सरगुजा परिक्षेत्र अंबिकापुर के सभाकक्ष में विभागीय अभियंताओं के क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त अभियंतागण मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी एवं उपअभियंता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग छत्तीसगढ़ के अन्य अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण से जुड़े।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता श्री डी. के. प्रधान एवं मुख्य अभियंता श्री बी. एस. बघेल द्वारा अभियंताओं को विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान भवन निर्माण एवं संधारण, सड़क एवं पुल निर्माण एवं संधारण से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं तथा अनुबंध के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में भवन, सड़क, सेतु एवं राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के 135 अभियंता तथा ठेकेदारों द्वारा नियुक्त 35 अभियंता, कुल 170 अभियंताओं ने सहभागिता दी ।साथ ही छत्तीसगढ़ के 100 अभियंतागण ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। ठेकेदारों के अभियंताओं को सम्मिलित करते हुए इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में प्रथम बार आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार, कार्यों में गति लाना तथा अभियंताओं के तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षमता विकास को सुनिश्चित करना रहा।