भाजपा राजहरा मंडल में विधानसभा चुनाव को लेकर हुई समीक्षा बैठक
रायपुर |
01-Dec-2023
शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहयोजक एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
बालोद। भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल में विधानसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक सहयोजक एवं बुथ अध्यक्षों की बैठक स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में आज दोपहर 12:00 बजे से रखी गई थी। बैठक का प्रारंभ भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 26 पार्षद टी ज्योति द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल,भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा महिला मोर्चा,अनुसूचित जाति मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के साथ भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा, नगर पालिका के पार्षदगण उपस्थित हुए। उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी ,संयोजक, सहयोजक के द्वारा विधानसभा चुनाव में, वार्डो में बूथ पर किए गए कार्यों की समीक्षा की गई एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, विधान सभा प्रभारी राजेश ताम्रकार, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा, नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, सुरेश जायसवाल, महेंद्र पिपरे, किरण सिंन्हा एवं भूपेंद्र श्रीवास मचंस्थ थे।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा बताया गया कि दल्ली राजहरा मंडल के समस्त वार्ड एवं बुथ में भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पूरी निष्ठा ईमानदारी से डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के पक्ष में उनके साथ चुनाव प्रचार किए है। इसका परिणाम हमें दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी के जीत के रूप में अवश्य देखने को मिलेगा। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के आधार पर हम दावा करने में सक्षम है कि दल्ली राजहरा मंडल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के साथ विधानसभा डौंडीलोहारा के प्रत्याशी देव लाल ठाकुर को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा की चुनाव के दौरान किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता से से किसी बात को लेकर मतभेद हुआ हो तो उसके लिए भी हम सभी आप लोगों से क्षमा प्रार्थी हैं और आगे मिलजुल कर एक जुटता के साथ कार्य करेंगे डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रभारी राजेश ताम्रकार ने कहा की कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं उनके समर्पण को देखकर हमें विधानसभा में भाजपा की जीत स्पष्ट दिखाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार द्वारा बताया गया कि प्रत्येक बूथ पर विषम परिस्थितियों पर भी कार्य कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सदैव डटे रहते हैं यह उनकी निष्ठा का ही परिणाम है कि दल्ली राजहरा में भारतीय जनता पार्टी सदैव की बढ़त बनाती है। आपसी सामंजस्य का परिणाम इस बार दल्ली राजहरा में इतिहास रचेगा एवं रिकॉर्ड मत से भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलेगी।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मदन मायती, रामेश्वर साहू, अंजू साहू, मनजीत कौर, रमेश जैन, लीलावती साहू, नीलेश श्रीवास्तव, सोनू ठगेल, शंकर साहू, सुमित जैन, सुखवंतीन ठाकुर, पार्षद राजेश कांबले, सोहद्रा ठाकुर, हेमंत गौतम, टी ज्योति, ताम्रध्वज सुधाकर, प्रमिला पारकर, ममता नेताम, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, सुरेंद्र बेहरा, दमनदीप सिंह, श्याम जायसवाल, आरके माने, तरुण साहू, हुकुम सिंह ठाकुर,गंगा रावटे, रमणी बाघ, कुमारी रावटे, उषा साहू, ललिता विश्वकर्मा, भूषण निर्मलकर, श्रीजीत, मनन गुप्ता, राकेश कोसरे, मनीष पाठक, पंकज गजीर, दुर्गेश साहू, रंजीत गुप्ता, भगवान जायसवाल, विक्टर, वीरेंद्र साहू, राहुल शर्मा तथा विजय साहू उपस्थित थे।