छत्तीसगढ़ / रायपुर

वाणिज्य उद्योग मंत्री 13 जनवरी को कोडागांव जिले के दौरे पर

 रायपुर : वाणिज्य उद्योग मंत्री 13 जनवरी को कोडागांव जिले के दौरे पर

 
  रायपुर, 12 जनवरी 2026

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 13 जनवरी को कोंडागांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभागृह में विभागीय अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पहले मंत्री श्री देवांगन दोपहर 1 बजे न्यू सर्किट हाऊस कोंडागांव में जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे। तत्पश्चात् वे शाम 4:30 बजे कोंडागांव से रवाना होकर रात 7:30 बजे शंकर नगर रायपुर पहुचेंगे।
 

Leave Your Comment

Click to reload image