छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रदेश स्तरीय धीवर युवा महासम्मेलन की तैयारी को लेकर बोहरही धाम में हुई आवश्यक बैठक

साकरा (धनेली)।

छत्तीसगढ़ धीवर (ढीमर) समाज महासभा रायपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय धीवर युवा महासम्मेलन के सफल आयोजन

एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर मांढर परिक्षेत्र धीवर समाज द्वारा बोहरही धाम में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तरीय धीवर युवा महासम्मेलन का आयोजन 17 जनवरी, शनिवार को नवागांव, मंदिर हसौद में किया जाना है।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, सहभागिता बढ़ाने तथा समाज के युवाओं को संगठित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मांढर परिक्षेत्र धीवर समाज के युवा अध्यक्ष नोहर धीवर ने परिक्षेत्र के समस्त स्वजाति बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में महासम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि समाज के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। आज का युवा ही समाज के कल का भविष्य है, इसलिए युवा शक्ति को एकजुट होकर सामाजिक उत्थान के लिए आगे आना होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मांढर परगना अध्यक्ष नरेंद्र धीवर, कोषाध्यक्ष राधेश्याम धीवर, सचिव शरद धीवर, युवा कोषाध्यक्ष भूपेंद्र धीवर, युवा सचिव शिवसेवक धीवर, कोदूराम धीवर, दाऊलाल धीवर, रवि धीवर,

चिन्ताराम धीवर, ठाकुरराम धीवर, कृष्ण कुमार धीवर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनसुईया धीवर, महिला प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष राधा धीवर सहित बड़ी संख्या में स्वजाति बंधु उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image