छत्तीसगढ़ / रायपुर

77वां गणतंत्र दिवस पर सूरजपुर में सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 रायपुर, 26 जनवरी 2026

77वां गणतंत्र दिवस पर सूरजपुर में सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले में अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांसद श्री चिंतामणी महाराज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। परेड की सलामी लेकर उन्होंने जिले वासियों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने शॉल व श्रीफल देकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद के परिवारों का सम्मान किया और आकाश में शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कपोत एवं रंगीन गुब्बारे भी छोडे़ गये।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की थीम पर छत्तीसगढ़ की प्रगति पर आधारित आकर्षक झांकी भी निकाली गई। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी की गई। विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस समारोह में कलेक्टर श्री एस जयवर्धन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश देवांगन, अपर कलेक्टर श्री जगन्नाथ वर्मा, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले व अन्य जनप्रतिनिधि और स्कूली छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

Leave Your Comment

Click to reload image