छत्तीसगढ़ / रायपुर

सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने सारंगढ़ में फहराया तिरंगा

 150वें वर्ष पूर्ण होने पर ‘वन्दे मातरम‘ का किया गया सामूहिक गायन

रायपुर, 26 जनवरी 2026

150वें वर्ष पूर्ण होने पर ‘वन्दे मातरम‘ का किया गया सामूहिक गायन

150वें वर्ष पूर्ण होने पर ‘वन्दे मातरम‘ का किया गया सामूहिक गायन

150वें वर्ष पूर्ण होने पर ‘वन्दे मातरम‘ का किया गया सामूहिक गायन

77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सारंगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम‘ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी ने राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया। सांसद श्री राठिया ने परेड निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। सांसद श्री राठिया ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। 

    सांसद श्री राठिया ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक तीन रंग से रंगे गुब्बारे को आकाश में छोड़े। उन्होंने शहीद परिवारों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से भरे सामूहिक नृत्य के साथ विभागों द्वारा योजनाओं के जीवंत झांकी का प्रदर्शन किया गया। 

    इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ श्रीमती उतरी जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, सदस्य लता लक्ष्मे, शिवकुमारी साहू, पूर्व विधायक छबिलाल रात्रे, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, सुभाष जालान, जिले के गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी, पत्रकार, पालक सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे। 

Leave Your Comment

Click to reload image