मां जगधात्री महिला सेवा मंडल बिलासपुर द्वारा कपड़े और खाद्य सामग्री का वितरण
मां जगधात्री महिला सेवा मंडल बिलासपुर द्वारा कपड़े और खाद्य सामग्री का वितरण
गुरुवार के दिन सभी बहने रेलवे स्टेशन के पास साईं बाबा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना किया एवं प्रसाद वितरण किया गया।उसके बाद वहां पर करीब करीब 50 से ज्यादा जरूरतमंदों को कपड़े और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। और साफ सफाई रहने के लिए भी कुछ टिप्स दिया गया। सभी के चेहरों में एक अलग सी खुशी देखने को मिला। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष शेफाली घोष उपाध्यक्ष अर्चना शाहा सचिव सुमिता दास गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य चित्रा दत्ता सुमित्रा बसु, पीहूना, वंदना घोष, मीता चक्रवर्ती, ज्योति तिवारी, सुष्मिता दास गुप्ता, श्री लेखा दास गुप्ता, पुष्पा वर्मा, गीता दुबे, सांतोना राय, मंजू मगर मंजू मगर आदि का सहयोग रहा।