छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

बिलासपुर । ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर दो बच्चों की मां द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है।

लाखासार निवासी राधेश्याम यादव ने पुलिस को बताया कि 12 वर्ष पहले उन्होंने रंजिता यादव से प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे हैं। 19 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे उनकी पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से रंजिता की पहचान तखतपुर खैरी निवासी सौरभ विश्वास से हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

 

आरोप है कि युवक ने दोनों की तस्वीरें मोबाइल में लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर के कारण महिला उसे लगभग 2 लाख रुपये दे चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार पैसों की मांग करता रहा। 19 जनवरी को आरोपी ने महिला के मोबाइल पर अपना बैंक खाता और बारकोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया।

 

पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सौरभ विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image