छत्तीसगढ़ / मुंगेली

सार्वजनिक शौचालय के लिए भूमि पूजन

 लोरमी- नगर के वार्ड चार बाजार मोहल्ले में नदी के पास 16 लाख की लागत से निर्माण होने वाली सार्वजनिक शौचालय का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भूमि पूजन किया गया।

वार्ड 4 बाजार मोहल्ले में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के सौगात से महिला एवं पुरुषों के लिए  सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए 16 लाख की स्वीकृति की गई है, जिसमें उपयुक्त महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण किया जाना है,जिसका भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल, वार्ड पार्षद सभापति आलोक शिवहरे, प्रेस क्लब के सचिव नूतन गुप्ता, आलोक गुप्ता, सूरज रजक ,राकेश गुप्ता एवं संबंधित आधिकारिक कर्मचारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image