छत्तीसगढ़ / मुंगेली

मुंगेली जिला में दिनांक 14/02/26 को विकासखंड लोरमी में ignite school प्रांगड़ में पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया

 लोरमी - कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन कार्यक्रम क्रियान्वयन सप्ताह के अंतर्गत कलेक्टर कुंदन कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय के निर्देशन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी एल पी डाहिरे के मार्गदर्शन में  मुंगेली जिला में दिनांक 14/02/26 को विकासखंड लोरमी में ignite school प्रांगड़ में पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। समुदाय की शिक्षा में सहभागिता बढ़ाने, समुदाय को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, समग्र शिक्षा की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के उद्वेश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, सभापति राजेंद्र सलूजा, सम्यक अध्यक्ष श्री यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीषा पाटले, बीआरसी लोरमी, जिला से प्रतिनिधि के रूप में एपीसी प्रदीप उपाध्याय के साथ साथ विकासखंड के शिक्षक एवं पालक गण की उपस्थिति में स्कूल के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजन हुआ। ज्ञात हो कि जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश अनुसार कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत मुंगेली जिला में दिनांक 18,19 व 20 फरवरी को smc व smdc का प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जाना है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रीति तिवारी, मयंका उपाध्याय भी उपस्थित रहे

Leave Your Comment

Click to reload image