""कांग्रेसी पार्षदों के वार्डो के रहवासी उपेक्षा के शिकार""
कवर्धा/पंडरिया--वार्ड नंबर 03 के जनता के विश्वास में खरा उतर रहे है कांग्रेस पार्षद राज किरण ठाकुर अपने वार्ड में लगवाया हेंड पंप जनता ने जताई खुशी। त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू होने के बाद से लेकर अब तक पंडरिया में हुवे नगरीय निकाय के चुनाव में वार्ड 03 में हमेशा बीजेपी के पार्षद चुनाव जीतते आये हैं। लेकिन इस बार के चुनाव में कांग्रेस के पार्षद राज किरण सिंह ने बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाते हुवे जीत हांसिल की। नगर पालिका में जनहित से जुड़े हर मुद्दों में अपनी मुखरता से अपनी बात रखते है मिलनसार ब्यक्तित्व के धनी राजकिरण युवाओं के बीच अपनी गहरी पैठ बना चुके है उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है।राजकिरण सिंह को कांग्रेश के युवा नेता जनसेवक आनन्द सिंह का कट्टर समर्थक माना जाता है। पार्षद बनने के पश्चात श्री ठाकुर को अपने चुनावी वादों को पूरा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी ।वार्ड में मूलभूत सुविधाओं की कमी थी,वार्ड में सफाई ब्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा सी गई थी। पेयजल एवं पानी निकासी की जटिल समस्या थी। लेकिन वे इन समस्याओं से कभी नहीं घबराये और वे इन समस्याओं से निपटने के लिए अपनी पूरी उर्जा लगा दी। वे रोज सुबह उठकर अपने वार्डो की सफाई ब्यवस्था का जायजा लेते है अपने वार्ड वासियो की मांग पर अपने पार्षद मद से पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए हेंड पम्प लगवाया।।पार्षद राजकिरण सिंह ने क्षेत्रिय विधायक पर आरोप लगाते हुवे कहा कि वे कांग्रेस के जीते हुवे सभी पार्षदों से दुर्भावना रखती है और दुर्भावना पूर्ण कार्य कर रही है। कांग्रेश के जीते हुवे किसी भी पार्षद के वार्ड में कोई कार्य नहीं हो रहा है वे सिर्फ अपने पार्षद निधि से ही काम करवा पा रहे हैं। अधोसंरचना मद से भी किसी भी कांगेसी पार्षद के वार्डो में कोई भी कार्य नही दिया गया है।। इसका खामियाजाना जनता को भोगना पड़ रहा है।