राउत नाचा श्रृंगार के साथ शौर्य और लोककला का अद्भुत प्रदर्शन है - डिप्टी सीएम अरुण साव
मुंगेली |
2026-02-22 12:20:18
राउत नाचा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोकनृत्य, मातर मड़ई नई पीढ़ी तक हमारी संस्कृति पहुंचाने का अच्छा माध्यम : डिप्टी सीएम अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव मातर मड़ई उत्सव में शामिल हुए
लोरमी - डिप्टी सीएम व विधायक अरुण साव शनिवार को पथर्री पारा, खुड़िया में यादव समाज द्वारा आयोजित मातर मड़ई उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा के अनुरूप मातर मड़ई उत्सव का आयोजन समाज की एकता और आस्था का प्रतीक है।
श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध राउत नाचा श्रृंगार के साथ यह शौर्य और लोककला का अद्भुत प्रदर्शन है। आज की युवा पीढ़ी इन परंपराओं से दूर होती जा रही है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।
श्री साव ने कहा कि यादव समाज सदैव समाजहित और संस्कृति संरक्षण में अग्रणी रहा है। यदुवंशी परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के वंश माने जाते है और समाज ने सदैव धर्म एवं संस्कारों का ध्वज ऊंचा रखा है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यक्रम में कोमल गिरी गोस्वामी, धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, संतोष साहू, महेंद्र खत्री, सुशील यादव, संतोष तिवारी, पूर्णिमा अहिरवार, अभिषेक पाठक, मनोहर यादव, केशव यादव, विनोद, सूरज यादव, संजू यादव, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा आयोजन समिति केमिलाकु राम यादव, सुमित्रा बाई यादव, ओमप्रकाश यादव, गोपी यादव, ललित यादव, पवन यादव, भुनेश्वर यादव, यशपाल यादव, शत्रोहन यादव, जलेश्वर यादव, कैलाश यादव, समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।