छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व होली के दिन शराब दुकानें खुले रखने के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, कबीरधाम द्वारा आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया।*

 कवर्धा जिला के बिगड़े कानून व्यवस्था के विरोध में विजय शर्मा का पुतला दहन


कवर्धा-- जिला कांग्रेश कमेटी के  अध्यक्ष नवीन जायसवाल  के नेतृत्व में सपन्न हुवे पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। आज के इस कार्यक्रम में विष्णु देव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया ।


 जिला अध्यक्ष  नवीन जायसवाल  ने कहा कि होली आस्था, परंपरा एवम भाईचारे का पर्व है। ऐसे पवित्र अवसर पर शराब दुकानें खोलना पूरी तरह गलत और समाज विरोधी निर्णय है। उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता की भावना के विपरीत है। सरकार को त्योहारों की गरिमा बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी दिखानी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत राजस्व के लालच में समाज के हितों की अनदेखी की जा रही है।

नवीन जायसवाल ने कहा कि  ने 21 फरवरी को कवर्धा में प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास के सामने स्थित शनि देव मंदिर एवं हनुमान मंदिर में अज्ञात तत्वों द्वारा मूर्तियों के साथ की गई तोड़फोड़ की घटना को गंभीर चिंता का विषय बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। 


महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अनंत ने कहा कि होली के दिन शराब की खुली बिक्री से झगड़े, मारपीट, सड़क दुर्घटनाएं, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं। पहले से ही प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।


  ब्लॉक अध्यक्ष छबि वर्मा ने कहा कि हत्या, लूट और चाकूबाजी की घटनाओं से जनता परेशान है। ऐसे माहौल में शराब दुकानें खुली रखना कानून व्यवस्था को और कमजोर करेगा।




कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से पुतला दहन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शराब नीति में सुधार नहीं किया और कानून व्यवस्था मजबूत करने के ठोस कदम नहीं उठाए, तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।

आज के इस कायर्क्रम में शहर अध्यक्ष अशोक सिचवममता चंद्राकर पूर्व विधायक,नीलू चंद्रवंशी पंडरिया विधायक प्रत्याशी, गोपाल चंद्रवंशी संगठन महामंत्री, वीरेंद्र जांगड़े, जगमोहन साहू, मणिकांत त्रिपाठी, नारायणी टेंडरे, सौखी साहू,चेतन वर्मा, घनश्याम साहू, संतोष यादव,नीलकंठ साहू, कलीम खान, मनीष शर्मा, विकाश केशरी, तुकाराम ,चोवा साहू, महेंद्र कुंभकार, गुरुदत्त शर्मा, खोरबहरा साहू, विनय वैष्णव, सतीश सिंह,रोमी खनूजा, मुरीद चंद्रवंशी, प्रमोद पात्र, जयंत जायसवाल, नरेंद्र मानिकपुरी, राजेंद्र साहू,लखन राजपूत, वाल्मीक वर्मा, आकाश केसरवानी, विनोद चंद्रवंशी, भोला चंद्रवंशी, प्रशंसा परिहार, शिवप्रसाद वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, गौतम शर्मा, खोवाराम भास्कर, शारदा सोनवानी, पूर्णिमा चंद्राकर, राजेंद्र मारकंडे, जलेश्वर यादव, सूरज वर्मा, अमन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, धनेश पाली, तुषार वर्मा, जीतेन्द्र मानिकपुरी, कृष्ण नामदेव, विष्णु नेताम, भुनेश्वर पटेल, विवेक जायसवाल, संजय चंद्रवंशी, गोरे चंद्रवंशी, नंदू चन्द्रवंशी, राजू चंद्रवंशी उपस्थित थे

Leave Your Comment

Click to reload image