नेफेड बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे मार्कफेड के प्राधिकारी श्री शशिकांत द्विवेदी
रायपुर, 24 फरवरी 2026
भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ मर्यादित (नेफेड) नई दिल्ली के बोर्ड की बैठक में छत्तीसगढ़ मार्कफेड के प्राधिकारी श्री शशिकांत द्विवेदी शामिल होंगे। वे आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मार्कफेड के प्राधिकारी श्री द्विवेदी ने बताया कि 25 फ़रवरी 2026 को नेफेड भवन नई दिल्ली में नेफेड के निदेशक मण्डल की बैठक आहूत की गई है। जिसमें किसानों के हित में कई निर्णय लिए जाएंगे।