एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु 1 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 फरवरी 2026
छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा सत्र 2026-27 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्राक्चयन परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के अनुसार प्राक्चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 मार्च रविवार को किया जाएगा। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिले के कुल 7 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा संपन्न होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु कुल 1555 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से जांच उपरांत 1529 आवेदन पात्र तथा 26 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। पात्र आवेदकों के लिए प्रवेश पत्र 23 फरवरी 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं।