छत्तीसगढ़ / कांकेर

भारतीय सेना भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 01 अप्रैल तक

 उत्तर बस्तर कांकेर, 24 फरवरी 2026

भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 13 फरवरी से शुरू हो गई है तथा 01 अप्रैल तक  ऑनलाईन आवेदन की जा सकती है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार अग्निवीर सेना की भर्ती के लिए भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindionarmy.nic.inपर पात्र आवेदक आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर की भर्ती जनरल तकनीकी क्लर्क, स्टोर कीपर, टेªडसमेन आठवीं, दसवीं पास, महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्मगुरू नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदो ंके लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाईन परीक्षा (सी.ई.ई.) के समय टायपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा (सी.ई.ई.) 01 जून से 10 जून के मध्य आयोजित होने की संभावना है। विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Leave Your Comment

Click to reload image