जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सुरेवाही में 26 फरवरी को
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 फरवरी 2026
कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार आमजनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन गुरूवार 26 फरवरी को अंतागढ़ विकासखण्ड के माध्यमिक शाला खेल मैदान सुरेवाही में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत भैंसासुर, टेमरूपानी, मण्डागांव, हिन्दुबिनापाल, कानागांव, बुलावण्ड, मासबरस, जेठेगांव, अमोड़ी और कोदागांव इत्यादि ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा, साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई आ रही हो तो उसका समाधान भी शिविर में मौके पर किया जाएगा। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में जिला, ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की विभिन्न मांगों और समस्याओं का यथासंभव मौके पर निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।