स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन
हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् ,भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस की थीम पर आधारित प्रदर्शनी
महासमुंद, 13 अगस्त 2026
राज्य शासन की मंशानुरूप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का आयोजन हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस की थीम पर आधारित है। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज, देशभक्ति तथा भारत के गौरवशाली इतिहास से संबंधित छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है।
जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं राष्ट्र नायकों के योगदान को स्मरण करें। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनें और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में अपना योगदान दें।