छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा होटलों में जांच

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ । राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए, खाद्य पदार्थों में मिलावट,मिथ्या छाप भ्रामक प्रस्तुतिकरण, असुरक्षित खाद्य पदार्थ एवं प्रतिबंधित एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण,वितरण, एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के खाद्य सुरक्षा इकाई के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में 17 अगस्त से 7 दिवसीय “ बने खाबो बने रहिबो -2.0” सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिलावटी, अमानक, मिथ्या छाप एवं असुरक्षित मिठाइयों के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण, प्रतिबंधित अथवा ग़ैर दुग्ध किंतु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों की पहचान एवं उन पर नियमानुसार कार्यवाही करना, दूध से बने मिठाइयाँ के नाम से विक्रय की जा रही ऐसे मिठाइयाँ की पहचान, जिनमें दूध के स्थान पर वनस्पति तेल या वनस्पति वसा अथवा अन्य ग़ैर दुग्ध पदार्थों का उपयोग किया गया हो तथा जिनका प्रदर्शन वास्तविक दुग्ध मिठाई के रूप में किया जा रहा हो, उन पर कार्यवाही करना, बाजारों में स्थित थोक विक्रेताओं से ग्रामीण एवं छोटे बाजारों तक होने वाली संदिग्ध मिठाइयाँ के सप्लाई की जाँच करना व होटल रेस्टोरेंट प्रतिष्ठान में दूध पनीर आदि के नाम पर प्रयुक्त सामग्री की जांच साथ ही साथ प्रसार प्रचार गतिविधियों तथा मीडिया के माध्यम से खाद्य कारोबारियों आम जनता को जागरूक करना इसका प्रमुख उद्देश्य है।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में खाद्य और औषधि विभाग द्वारा शहर में स्थित विभिन्न मिठाई दुकानों होटल फल दुकानों में जांच की गई। आवश्यक निर्देश दिए गए तथा सख़्त हिदायत दी गई की किसी भी तरह के मिलावटी या भ्रामक खाद्य पदार्थों का विक्रय या निर्माण न करें। साथ ही आम जनता से अपील की गयी है कि आगामी त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की खरीदारी जांच परख कर ही करें एवं किसी भी तरह का गुणवत्ता में कोई लापरवाही नज़र आए तो तुरंत विभाग को सूचना दें।

Leave Your Comment

Click to reload image