नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य को मिली शासकीय नौकरी
बीजापुर । - छत्तीसगढ़ नक्सलवाद, आत्मसमर्पण, पीड़ित, राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत नक्सल पीड़ित व्यक्तियों एवं परिवारों की पुनर्वास कार्ययोजना के अंतर्गत जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की अनुशंसा पर नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य राजेश कुमार आलम को शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।
कलेक्टर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, जिला बीजापुर के निर्देशानुसार आलम को नियमित चतुर्थ श्रेणी (अर्दली) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। उन्हें जिला कार्यालय, बीजापुर में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।