छत्तीसगढ़ / कांकेर

उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन

 उत्तर बस्तर कांकेर । अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर द्वारा नरहरपुर तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए इच्छुक संस्थाओं से 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरहरपुर तहसील की शासकीय उचित मूल्य दुकान दबेना, लेम्पस सरोना, बासनवाही, जय गौरी स्व सहायता समूह मावलीपारा का आबंटन किए जाने के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियों, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियों से जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक है, से विहित प्रारूप में आवेदन आगामी 27 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है, जिसे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर में कार्यालयीन समय में जमा कराया जा सकता है।  

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image