छत्तीसगढ़ / कांकेर

उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने खेल कार्यालय और बस स्टैंड परिसर का किया फॉलोअप विजिट

 खेल अधिकारी और सीएमओ की सराहना की

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने मंगलवार की सुबह कांकेर शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर फॉलोअप विजिट किया। कलेक्टर श्री कुमार द्वारा पिछले दो दिनों तक शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर दो दिनों के भीतर साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश सीएमओ कांकेर सहित संबंधित अधिकारियों को दिए गए थे। दिए गए निर्देशों का फॉलोअप लेने उन्होंने नरहरदेव स्कूल के खेल परिसर में बनाए गए शौचालय तथा जिला खेल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। फॉलोअप विजिट के दौरान कलेक्टर ने पाया कि निर्देश के परिपालन में बालिका शौचालय का तत्काल रिनोवेशन कराया गया है। इसी तरह विगत दिवस निरीक्षण के दौरान खेल कार्यालय के बैडमिंटन कोर्ट की साफ-सफाई और स्पोर्ट्स भंडार कक्ष में रखी खेल सामग्रियों का वितरण कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिए थे, जिसके पालन में सामग्रियों को हटाने की प्रकिया प्रारंभ कर दी गई। उन्होंने जरूरतमंद खिलाड़ियों को खेल सामग्री अविलंब मुहैया कराने के निर्देश खेल अधिकारी को दिए।
इसके पश्चात कलेक्टर ने नया बस स्टैंड परिसर का आकस्मिक मुआयना किया, इस दौरान उन्होंने पाया कि बस स्टैंड में दुकानों के आगे डस्टबीन रखवा दिए गए हैं तथा बारिश से बने गड्ढों में गिट्टी डालकर समतलीकरण का कार्य करा लिया गया है। उन्होंने एक हाईवा अतिरिक्त गिट्टी बोल्डर डलवाकर समतल करने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री पवन मेरिया को दिए। साथ ही दिए गए निर्देशों का त्वरित पालन करने के लिए सीएमओ की सराहना की और उनसे हाथ भी मिलाया।

Leave Your Comment

Click to reload image