छत्तीसगढ़ / दुर्ग
एमआईसी सदस्य के पहल से सेक्टर सात के बैक लाईन के सफाई कार्य शुरू
भिलाई । सेक्टर-7 के पार्षद व एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू की पहल पर अब यहां बैक लाइन की सफाई का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को लक्ष्मीपति राजू ने सड़क 1 से 43 तक सभी सड़कों के बैक लाइन की सफाई कार्य का शुभारंभ किया। स्वयं उपस्थित रहकर उन्होंने भिलाई निगम की स्वच्छता टीम से बैक लाइन में उग चुकी झाडिय़ों की कटाई से लेकर यहां-वहां जाम पानी व गंदगी की सफाई कराई। कुछ दिनों में पूरे सेक्टर-7 की सड़कों की बैक लाइन को पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा।
बता दें बारिश के कारण टाउनशिप के सेक्टरों में बैक लाइन गंदगी से पट गया है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा बैक लाइन की सफाई के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। सभी सेक्टरों की भांति सेक्टर-7 में भी बैक लाइन में लंबी-लंबी झाडिय़ां उग आई हैं। साथ ही बारिश के कारण गंदगी का भी आलम है। इन दिनों मौसमी बीमारी जैसे मलेरिया, डायरिया और डेंगू का खतरा भी बढ़ा हुआ है। ऐसे में टाउनशिप के क्वाटरों की बैक लाइन की सफाई बेहद जरूरी हो गई है। इसे देखते हुए भिलाई निगम के खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग के अध्यक्ष व सेक्टर-7 के पार्षद ने अपने क्षेत्र की बैक लाइन की सफाई का शुभारंभ किया है।
सड़क 1 से 43 तक सभी सड़कों की बैक लाइन होगी साफ लक्ष्मीपति राजू ने कहा है कि मौसमी बीमारियों का बड़ा कारण गंदगी है। सेक्टर -7 के सभी सड़कों की बैक लाइन में गंदगी का आलम है। इसे देखते हुए अब सभी सड़कों की बैक लाइन को साफ किया जाएगा। सेक्टर-7 के सड़क 1 से लेकर सड़क 43 तक सभी सड़कों की बैक लाइन की सफाई का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। लाइन से सभी सड़कों की बैक लाइन साफ कर यहां ब्लीचिंग पाऊडर व दवा का छिड़काव किया जाएगा जिससे कि मच्छर यहां पनप न पाएं।
शंकरा विद्यालय सेक्टर-10 पर कलेक्टर से कार्यवाही की मांग
भिलाई । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शंकरा विद्यालय की शिकायत की है। एबीएपी का आरोप है कि शंकरा विद्यालय में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया जा रहा है। स्कूल में तिलक मिटाना, कलवा हटाने जैसा काम किया जा रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर कार्यालय मंत्री हर्षवर्धन लोधी ने कहा है कि एबीवीपी निरंतर छात्रहित एवं राष्ट्रहित में काम करती आ रही है। जल्द से जल्द इस विषय को कलेक्टर ज्ञान में लेते हुए स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही करें अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर प्रांत सयोजक नागेश्वर यादव, अभिषेक साहू, हर्षवर्धन, अक्षय, आदर्श, रितेश, सागर सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हर घर तिरंगा अभियान,जोश और जज्बे के साथ प्रचार प्रसार में जुटी नगर निगम
दुर्ग । स्वतंत्रता सप्ताह 09 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के सफल कियान्वयन के लिए राज्य शासन के आदेश एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर नगर पालिक निगम में हर घर तिरंगा मोटर साइकिल रैली का शुभारंभ आयुक्त लोकेश चन्द्राकर द्वारा किया गया।
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगाÓ अभियान का आयोजन 09 अगस्त से 15 अगस्त तक शहर,प्रदेश एवं देशभर में होना है। इस अभियान का उद्देश्य व्यक्तियों को प्रेरित करना है कि वे अपने आवासों पर गर्व से राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करें। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,शौएब अहमद,सूरज सारथी सहित निगम अमला व कर्मशाला टीम द्वारा मोटर साइकिल रैली निगम कार्यालय से पटेल चौक होते हुए स्टेशन रोड सहित अन्य जगहों तक वापस रैली निगम कार्यालय पहुँची।इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर तिरंगा शपथ दिलाई।
मैं शपथ लेता हूं कि मैं तिरंगा फहराऊंगा, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों की भावना का सम्मान करूंगा और भारत के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करूंगा।भारत माता की जय। उन्होंने इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शहर के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे 9 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों,कार्यालयों आदि पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर घर तिरंगा अभियान के जश्न में शामिल हों।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अमले के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली मोटरसाइकिल निकाली गई जिसमें जोर शोर से भारत मां के नारे लगाए गए।
पाप का गेट बंद किए बिना मोक्ष का गेट खुलने वाला नहीं है : साध्वी सुमंगल प्रभा
दुर्ग । जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग की धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी सुमंगल प्रभा ने कहा सद अनुष्ठान करते रहने से बेहतर की तरफ कदम आगे बढ़ते है जिससे बदतर अपने पाप पीछे छूट जाता है। परिणामस्वरूप एक वक्त ऐसा आता है जब जीवन श्रेष्ठतम हो जाता है। सद्अनुष्ठान करने से पाप का गेट बंद हो जाता है। गेट बंद किए बिना न तो लिफ्ट चलती है और न ही आप कार चलाते हो।
आलमारी या तिजोरी का गेट भी आप बंद रखते हो, मकान का गेट भी बिना कारण खुला नहीं रखते हो तो फिर पाप का गेट क्यों खुला खखते हो। पाप का गेट बंद किए बिना मोक्ष का गेट खुलने वाला नहीं है। सद्?अनुष्ठान से मोक्ष का गेट खुल जाता है। सद्अनुष्ठान से अशुभ कर्मों की धुलाई हो जाती है। अन्जाने में होने वाले पाप कम हैं योजना बनाकर किए जाने वाले पाप ज्यादा है। योजना बनाकर किए गए पापों का फल ज्यादा पीड़ा और परेशानी का कारण बनता है। नागश्री ने योजना बनाकर मुनि की कड़वी सब्जी बहायी तो परिणाम कितना भयंकर आया। राजा श्रेणिक ने योजना बनाकर हिरणी का शिकार किया तो परिणाम कितना भयंकर भाया।
अन्जाने में हुए पाप का फल भयंकर नहीं होता है। क्यों कि पाप करने के भाव नहीं है पाप के साथ मन जुड़ा हुआ नहीं होने से फल अधिक दु:खदायी नहीं होता है। अनेकों पाप फालतू होते हैं तो कुछ पाप करना मजबूरी होता जीविका उपार्जन के लिए पाप करना मजबूरी है भोजन बनाने के लि पाप करना मजबूरी है पर बनाने के लिए पाप करना मजबूरी है मजबूरी में किए गए पाप का फल भी ज्यादा दुखदायी नहीं होता मासखमण वंदना, नवकार महामंत्र जप अनुष्ठान, सिद्धि तप का की तपस्या जारी।
साध्वी भगवंतो के सानिध्य में जप अनुष्ठान सिद्धि तप नवकार महामंत्र का जप अनुष्ठान हर्ष और उल्लास के वातावरण में चल रहा है आज जय आनंद मधुकर रतन पाठशाला के बच्चों ने सिद्धि तप करने वाले तपसियों के पारणे में सहयोग दिया जिनमें जैनम बाघमार अर्णव श्रीश्रीमाल मोक्षित पार्क देवांश रतन बोरा भाविक बाफना संयमी पारख ने आज भोजन शाला में अपनी सेवाएं दी।
भारतीय युवा काँग्रेस का मनाया गया स्थापना दिवस
दुर्ग । भारतीय युवक काँग्रेस का 64 वा दिवस दुर्ग शहर जिला युवा काँग्रेस द्वारा मिनी स्टेडियम के बाजू गार्डन पर मनाया गया इस दौरान प्रदेश युवा काँग्रेस महासचिव संदीप वोरा व दुर्ग शहर जिला युवा काँग्रेस के पदाधिकारीगण मौजूद रहे, युवक काँग्रेसीयो ने युवा काँग्रेस ध्वज का झंडावंदन कर राष्ट्रगान कर किया गया और देश को नफरत व महंगाई से बचाने के लिए शपथ ली।
इसके साथ ही गार्डन पर पौधा रोपण कर स्थापना दिवस मनाया गया! संदीप वोरा ने कहा आज के दिन हमारे भारत देश मे तीन महत्वपूर्ण कार्य हुए थे जिसमे सबसे पहले तो आज ही के दिन महात्मा गांधीजी ने अंग्रेजो को खदेडने के लिए अंग्रेजो भारत छोडो का नारा दिया था आज के दिन युवा काँग्रेस की स्थापना भी हुई थी और आज के दिन आदिवासी दिवस के रूप मे भी मनाया जाता है भारतीय युवा काँग्रेस स्थापना दिवस पर युवा काँग्रेस द्वारा भारत को नफरत व मंगाई से बचाने के लिए लडाई लडने के लिए शपथ ली गई इस कार्यक्रम पर शशांक साहू (सन्नी ) गौरव उंमरे, महासचिव मोहित वालदे, पृथ्वी चंद्राकर, सतीश रजक, राजा अली, अनमोल जैन, चिराग शर्मा, स्वासवत एवं पद अधिकारीगणं मौजूद रहे!
भिलाई में मस्जिद के नाम पर अवैध कब्जे पर निगम का चला बुलडोजर
भिलाई। सुपेला स्थित मस्जिद सैलानी बाबा दरबार (करबला मैदान) के आसपास बने सैकड़ों अवैध कब्जों पर भिलाई नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। तीन दिन पहले जारी किए गए नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद, निगम ने सुबह 5 बजे से तोड़फोड़ शुरू की और सुबह 9 बजे तक सभी अवैध कब्जे हटा दिए।
भिलाई नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ नोटिस जारी कर कब्जाधारियों को तीन दिन के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। भिलाई नगर निगम ने सोमवार सुबह 5 बजे से शुरू की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई में सभी अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। क्षेत्र में संभावित विरोध को रोकने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
लोगों ने भूमि पर लोगों ने कर लिया था अवैध कब्जा
साडा के कार्यकाल में सैलानी बाबा दरबार के लिए 2.5 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। इस भूमि पर धीरे-धीरे लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया और दुकानें, दफ्तर, और चबूतरे बना लिए। इन अवैध कब्जों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था।
निगम ने अवैध कब्जे हटाने का जारी किया था नोटिस
राज्य शासन ने जिला कलेक्टर को इस मामले पर निर्णय लेने के लिए 120 दिन का समय दिया था। कलेक्टर के निर्देश पर भिलाई निगम ने अवैध कब्जे हटाने का आदेश दिया और नोटिस जारी किया।
भिलाई में मस्जिद के नाम पर अवैध कब्जे पर निगम का चला बुलडोजर
भिलाई। सुपेला स्थित मस्जिद सैलानी बाबा दरबार (करबला मैदान) के आसपास बने सैकड़ों अवैध कब्जों पर भिलाई नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। तीन दिन पहले जारी किए गए नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद, निगम ने सुबह 5 बजे से तोड़फोड़ शुरू की और सुबह 9 बजे तक सभी अवैध कब्जे हटा दिए।
भिलाई नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ नोटिस जारी कर कब्जाधारियों को तीन दिन के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। भिलाई नगर निगम ने सोमवार सुबह 5 बजे से शुरू की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई में सभी अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। क्षेत्र में संभावित विरोध को रोकने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
लोगों ने भूमि पर लोगों ने कर लिया था अवैध कब्जा
साडा के कार्यकाल में सैलानी बाबा दरबार के लिए 2.5 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। इस भूमि पर धीरे-धीरे लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया और दुकानें, दफ्तर, और चबूतरे बना लिए। इन अवैध कब्जों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, और मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था।
निगम ने अवैध कब्जे हटाने का जारी किया था नोटिस
राज्य शासन ने जिला कलेक्टर को इस मामले पर निर्णय लेने के लिए 120 दिन का समय दिया था। कलेक्टर के निर्देश पर भिलाई निगम ने अवैध कब्जे हटाने का आदेश दिया और नोटिस जारी किया।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय के पिता का निधन
दुर्ग, पूर्व राज्यसभा सदस्य और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज पांडेय के पिता श्यामजी पांडेय का आज सुबह भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर 9 चिकित्सालय में निधन हो गया. उन्होंने 92 वर्ष के उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. उनके निधन की सूचना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है.
आज सोमवार को दोपहर 2:00 बजे उनके निवास स्थान मैत्री नगर से अंतिम यात्रा शुरू होगी और शिवनाथ नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. सरोज पांडेय के पिता का पूरा नाम श्यामजी पांडेय था. मूलत: उत्तर प्रदेश के रहने वाले श्यामजी पांडेय शिक्षक थे. वे यहां भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के स्कूल में प्रिंसिपल थे. सरोज पांडेय का पूरा परिवार पहले बीएसपी के ही क्वाटर में रहता था.
सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष महेश वर्मा, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.
चैकीदार राजस्व अधिकारी बनकर अवैध वसूली कर रहा था, आयुक्त ने किया निलंबित।
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में धर्मरक्षक पाठक चैकीदार के विरूद्व शिकायत प्राप्त हुई थी कि उसके द्वारा राजस्व अधिकारी बनकर नगर निगम भिलाई क्षेत्र के निर्माणाधीन मकानो पर जाकर उनके मालिक से जबदन पैसा वसूलने का कार्य किया जा रहा था। इसी तारतम्य में सिद्वार्थ चक्रवर्ती स्मृति नगर द्वारा अपने रजिस्टर्ड भूखण्ड पर नियमानुसार मकान निर्माण किया जा रहा था। धर्मरक्षक पाठक राजस्व अधिकारी बनकर सिद्धार्थ चक्रवर्ती को धमकाए कि उसके प्रति शिकायत प्राप्त हुई है। 5 हजारू रूपये मामले को रफा-दफा करने के लिए दो नहीं तो हम बेदखली की कार्यवाही कर घर को तोड़ देगे। सिद्धार्थ चक्रवर्ती घर पर नहीं थे. डर करके सिद्वार्थ चक्रवर्ती के भाई कौशिक चक्रवर्ती द्वारा 1000 रुपया आॅनलाईन पैसा ट्रान्सफर धर्मरक्षक पाठक के खाते में किया गया। उक्त ट्रान्सफर का स्क्रीन साट लेकर लिखित शिकायत आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को की गई।
आयुक्त द्वारा प्रथम दृष्टया चैकीदार को दोषी पाते हुए एवं उसके गलत आचरण के द्वारा नगर निगम की छवि धूमिल करने के कारण उसके खिलाफ कार्रवाई की। उपरोक्त कृत्य आचरण अपराधिक प्रवृत्ति, कार्य के प्रति घोर लापरवाही, एवं जिम्मेदारी का निर्वहन सही ढंग से नहीं करने का परिचायक है।
छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के (1)(2)(3) के विपरित पाया गया। उपरोक्तानुसार प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के कारण पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में मुख्यालय जोन 04 शिवाजी नगर अनुविभाग कार्यालय में रहेगा। निलंबन अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
आम नागरिको को सूचित किया जाता है कि धर्मरक्षक पाठक से सावधान रहे। किसी भी प्रकार की असोभनीय कृत्य करते पाये जाने पर नगर निगम भिलाई के राजस्व विभाग को को सूचित करे।
अवैध रूप से निर्मित दुकान, हाॅल, आफिस, चबुतरा, स्वागत द्वार एवं बाउण्ड्रीवाल को बेदखल किया गया
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के मदर टेरेसा नगर कार्यालय के बगल में कर्बला मैदान परिसर जी. ई रोड वार्ड 30 में अवैध निर्माण पर कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि कर्बला मैदान वार्ड 30 पर धार्मिक उपयोग के अतिरिक्त गैर धार्मिक उपयोग करने के लिए अवैध रूप से अतिक्रमण करके दुकानो का निर्माण कर लिया गया था। जिसे नगर निगम भिलाई की टीम द्वारा सुबह 5 बजे बेजा कब्जा पर कार्यवाही करते हुए तोड़ने की कार्यवाही की गई।
नगर निगम भिलाई द्वारा उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए दिनांक 04.09.2024 एवं 05.09.2024 को सूचना पत्र जारी किया गया था। कि धार्मिक उपयोग के अतिरिक्त गैर धार्मिक कार्य हेतु जो निर्माण कर लिया गया है, उसे खाली कर दिया जावे। संबंधितो द्वारा स्वयं किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई। उक्त कार्यवाही के लिए उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका लगाई गई थी, जिसके परिपेक्ष में माननीय न्यायालय द्वारा समय अवधि के अंदर कार्यवाही करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नगर निगम भिलाई को निर्देशित किये थे। बेदखली की कार्यवाही शासन के प्राप्त निर्देशानुसार ही की गई है।
यह देखते हुए नगर निगम भिलाई द्वारा जिला दण्डाधिकारी दुर्ग, अतिरिक्त दण्डाधिकारी, अतिरिक्त पुलीस अधीक्षक सेक्टर 06, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, उपपुलिस अधीक्षक यातायात विभाग भिलाई, प्रभारी अधिकारी रक्षित पुलिस लाईन दुर्ग एवं थाना प्रभारी छावनी के सहयोग से पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं महिला बल के उपस्थिति में कार्यवाही की गई। नगर निगम भिलाई के अपर आयुक्त, जोन आयुक्त, राजस्व अधिकारी, जोन के स्वास्थ्य अधिकारी एवं तोड़फोड़ दल की उपस्थिति में विशेष कार्यवाही की गई।
सांसद विजय बघेल ने किया कुम्हारी पालिका क्षेत्र में 42 विकास कार्यों का भूमि पूजन
भिलाई । मां परमेश्वरी सामूदायिक भवन जंजगिरी बी एम वाय नगर पालिका परिषद कुमारी भिलाई में का अधोसंरचना मद से 3 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जायेंगे. जिसका भूमिपूजन रविवार को मुख्य अतिथि माननीय विजय बघेल जी के कर कमलों से किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के शासन काल का प्रतिफल है कि हम सभी विकास कार्य को पूरा कर रहे हैं। कांग्रेस के शासन काल में हम विकास कार्यों के लिए तरसते थे।
आज 42 विकास कार्य का भूमिपूजन 3 करोड़ 14 लाख रुपए का अधोसंरचना मद में किया गया। इस अवसर पर शशि बघेल जी राजू निषाद लोकेश साहू, ओमकार मार्कण्डेय, रागनी निषाद, विनोद बंजारे, अरुण साहू, द्वारका प्रसाद साहू, मनहर साहू, मोहित साहू,बबलू साहू बरातू राम साहू, दुजे राम साहू बिस्हुआ साहू सहित सैकड़ों वार्ड वासी अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ 26 लाख रूपए का किया भूमिपूजन
कर्मा भवन में मंच व अन्य विकास कार्य के लिए 20 लाख देने की घोषणा
दुर्ग। उप मुख्यमंत्री व नगरीय निकाय, लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरूण साव ने रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड 30 में 15 लाख से चौक सौन्दर्यीकरण के तहत बनाए भक्त माता कर्मा चौक का लोकार्पण किया। वहीं 14 करोड़ 26 लाख 18 हजार से होने वाले 171 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 करोड़ से अधिक की राशि का विकास कार्य महज 8 माह के कार्यकाल का परिणाम है। उन्होंने सरकार की उपलब्धी गिनाते हुए कहा कि किसानों को अंतर की राशि को उनके खातों में सरकार बनने के 12 दिन बाद ही डाल दिया। किसान अंतर की राशि को भूल गए थे। इसी तरह गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति का कार्य लगातार चल रहा है। उप मुख्यमंत्री से पहले दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि यहां की जनता उनसे बेहद स्नेह करती है। यही वजह है कि वे दूसरी बार सांसद होकर उनके बीच खड़े है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूण साव ने रिसाली स्थित कर्मा चौक पर प्रवेश द्वार के अलावा कर्मा भवन में मंच व अन्य विकास कार्य के लिए 20 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मुख्य आयोजन कर्मा माता चौक का लोकार्पण है। कर्मा भवन में विकास के लिए स्थानीय पदाधिकारियों ने मांग की है। सांसद ने नगरीय प्रशासन मंत्री से आग्रह किया कि रिसाली निगम की मांगों को वे प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक राशि स्वीकृत करें। कार्यक्रम समापन से पहले दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर, रिसाली नगर निगम के महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, लोक निर्माण विभाग प्रभारी अनुप डे, महेश वर्मा, दीपक साहू, दीपक पप्पू चंद्राकर, शैलेन्द्र शेन्डे व तहसील, जिला एवं प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रघु ठाकुर का भिलाई-दुर्ग प्रवास 10 सितंबर को
भिलाई। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर आगामी 10 सितंबर को दुर्ग, रायपुर जिले के प्रवास पर आ रहे है। वे जहां 10 सितंबर को दोपहर तक भिलाई में पार्टी के छत्तीसगढ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक व आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करने के साथ ही 1 और 2 अक्टूबर को भिंड में होने वाली राष्ट्रीय शिविर के संबंध में और संगठन से संबंधित चर्चा करेंगे और वे प्रदेश महासचिव श्याम मनोहर सिंह के भिलाई मैत्री नगर निवास में पत्रकारों से वे भेंट कर चर्चा करेंगे। उसके पश्चात वे रायपुर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंने रायपुर रवाना होंगे। वही 11 सितंबर को प्रात: नागपुर मे होने वाले दो बडे कार्यक्रमो में शामिल होने के लिए नागपुर रवाना होंगे। उक्त जानकारी पार्टी के प्रदश अध्यक्ष अशोक पंडा ने दी।
सांसद विजय बघेल ने किया कुम्हारी पालिका क्षेत्र में 42 विकास कार्यों का भूमि पूजन
भिलाई। मां परमेश्वरी सामूदायिक भवन जंजगिरी बी एम वाय नगर पालिका परिषद कुमारी भिलाई में का अधोसंरचना मद से 3 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जायेंगे. जिसका भूमिपूजन रविवार को मुख्य अतिथि माननीय विजय बघेल जी के कर कमलों से किया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के शासन काल का प्रतिफल है कि हम सभी विकास कार्य को पूरा कर रहे हैं। कांग्रेस के शासन काल में हम विकास कार्यों के लिए तरसते थे।
आज 42 विकास कार्य का भूमिपूजन 3 करोड़ 14 लाख रुपए का अधोसंरचना मद में किया गया। इस अवसर पर शशि बघेल जी राजू निषाद लोकेश साहू, ओमकार मार्कण्डेय, रागनी निषाद, विनोद बंजारे, अरुण साहू, द्वारका प्रसाद साहू, मनहर साहू, मोहित साहू,बबलू साहू बरातू राम साहू, दुजे राम साहू बिस्हुआ साहू सहित सैकड़ों वार्ड वासी अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।
विधायक देवेन्द्र यादव की नि:शर्त रिहाई की मांग को लेकर सर्व यादव समाज करेंगे विरोध प्रदर्शन
भिलाई। बलौदाबाजार हिंसा मामले की तथ्यता से जांच किए बिना ही के भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की गयी गिरफ्तारी के विरोध में सर्व यादव समाज ने मोर्चा खोल दिया हैै। इस संबंध में रविवार को सेक्टर-6 स्थित बांके बिहारी डोमशेड में सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
जहां समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की विफलता की वजह से हुई घटना में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की षडय़न्त्रपूर्णक की गई गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई। विधायक की नि:शर्त रिहाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।
समाज के मीडिया प्रभारी के अनुसार 10 सितंबर को सुपेला घड़ी चैक पर स्थित स्व. चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा के सामने सर्व यादव समाज के बैनर तले एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। विधायक की नि:शर्त की मांग रिहाई की मांग मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किया जायेगा। बैठक में युवा यादव कल्याण परिषद, भिलाई यदुवंशी कल्याण संघ, यादव कल्याण परिषद्से क्टर-07, तेलुगू यादव समाज, खुर्सीपार यादव समाज एवं ठेठवार यादव समाज के पदाधिकारी मौजूद थे।
अरूण साव ने कुशवाह समाज के भवन के लिए की 5 लाख रूपये की घोषणा
समाज की एकता के साथ समाज को बढ़ाना है आगे
दुर्ग। मौर्य कुशवाह समाज के द्वारा कुश जयंती समारोह का आयोजन किया। कुश जयंती समारोह के अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने सम्राट अशोक चौक का सौन्दर्यीकरण समारोह में शामिल हुए। वहीं 15 लाख की लागत से शेड निर्माण एवं 37 लाख लागत से बने सम्राट अशोक चौक का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि अशोक चक्र से भारत का सम्मान बढ़ता है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने रायपुर से दुर्ग तक सीटी बस का संचालन किया जायेगा। दुर्ग-भिलाई को राजधानी से जोड़ने में मदद मिलेगी। राजधानी से जोड़ने से स्टेट केपिटल रीजन बनाये जाने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मंे हमारा प्रदेश बहुत तरक्की करेगा।
इस अवसर पर दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल ने कहा कि सामाजिक प्रेम में बहुत ताकत होती है, हम बराबरी पर विश्वास करते है। हमारी नजर में कोई छोटा न कोई बड़ा होता है। हम समाज के साथ हमेशा से खड़े रहे है। इस दौरान वैशाली नगर के विधायक श्री रिकेश सेन शासन की ओर कुशवाह समाज के लिए भवन हेतु 5 लाख रूपये देने का प्रस्ताव रखा। जिसे श्री साव ने अनुमोदित करते हुये घोषणा कर दी। विधायक रिकेश सेन कहा कि पिछड़ा समाज का प्रदेश के लिए योगदान रहा है। इस समाज ने लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर भिलाई के नीरत पाल, एसडीएम मुकेश रावटे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
अनुपमा कुमारी विंग्स ऑफ़ स्टील पुरस्कार से हुई सम्मानित
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के एमडब्ल्यूआरएम विभाग की महाप्रबंधक अनुपमा कुमारी को नई दिल्ली में, 4 सितंबर को भारतीय स्टील एसोसिएशन के विंग्स ऑफ़ स्टील पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें आईएसए स्टील अवार्ड की जेंडर एंड डायवर्सिटी श्रेणी के अंतर्गत इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित 'द ललित होटलÓ में दिया गया, जहाँ आईएसए स्टील कॉन्क्लेव के दो दिवसीय, 5वें संस्करण का आयोजन किया गया था। यह पुरस्कार 4 सितंबर को इसके उद्घाटन सत्र के दौरान बीएसपी की अनुपमा कुमारी को प्रदान किया गया।
महाप्रबंधक अनुपमा कुमारी ने आईएसए लिंग विविधता पुरस्कार 2024 जीतकर बीएसपी का नाम रौशन किया है। अनुपमा कुमारी को यह पुरस्कार, लिंग विविधता को आगे बढ़ाने के लिए उनके अभिनव दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता के लिए प्राप्त हुआ है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों पर विजय पाने में अनुपमा कुमारी की दृढ़ता और दृढ़ संकल्प, भारतीय स्टील उद्योग में सभी के लिए एक प्रेरणा है।