छत्तीसगढ़ / रायपुर
धुन के पक्के प्रदीप ने अपनी जिद से बदली किस्मत की तस्वीर
आदिम जाति मंत्री श्री नेताम ने किया जर्नी ऑफ सेनीटेशन हाईजिन का किया शुभारंभ
रायपुर : संस्थागत स्वच्छता को मिलेगा नया आयाम, युवाओं के लिए सृजित होंगे रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बढ़ रही हैं स्वास्थ्य सुविधाएं
रायपुर : डायल 108 संजीवनी एक्सप्रेस बनी जशपुर जिले की जीवन रेखा
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के बजट निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ली समीक्षा बैठक
विशेष लेख : सशक्त मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर- पोषण निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं सूरजपुर की महिलाएं
रायपुर : विशेष लेख : सशक्त मानसिकता से आत्मनिर्भरता की ओर- पोषण निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं सूरजपुर की महिलाएं
वित्तीय समावेशन पर आधारित ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड 08 जनवरी को होगा प्रसारित
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा देंगे ग्रामीण महिलाओं को प्रेरक संदेश
रायपुर, 07 जनवरी 2026


पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा संचालित लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का छठवां एपिसोड आगामी 08 जनवरी 2026 को प्रसारित किया जाएगा। यह एपिसोड वित्तीय समावेशन की थीम पर आधारित होगा, जिसमें स्व-सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी प्रेरक कहानियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।

इस विशेष एपिसोड में दुर्ग, बालोद एवं गरियाबंद जिलों की दीदियाँ अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगी। वे बताएंगी कि बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ाव, नियमित बचत, ऋण, बीमा तथा डिजिटल लेन-देन जैसी वित्तीय सेवाओं ने उनके जीवन में किस प्रकार सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाए हैं। कार्यक्रम के माध्यम से यह भी रेखांकित किया जाएगा कि ग्रामीण महिलाएँ किस तरह राज्य की अर्थव्यवस्था में सशक्त भागीदारी निभा रही हैं।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। अपने संदेश में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, वित्तीय अनुशासन अपनाने और आजीविका के नए अवसर सृजित करने हेतु प्रोत्साहित करेंगे।
‘दीदी के गोठ’ का यह छठवां एपिसोड 08 जनवरी 2026 को हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा में आकाशवाणी के राज्य के समस्त केंद्रों से दोपहर 2:00 बजे से प्रसारित किया जाएगा। वहीं बस्तरिया भाषा में आकाशवाणी केंद्र जगदलपुर तथा सरगुजिया भाषा में आकाशवाणी केंद्र अंबिकापुर से दोपहर 2:30 बजे से इसका प्रसारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उपयोगी जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेगा।
छत्तीसगढ़ रजत जयंती सप्ताह : खाद्य विभाग द्वारा चावल उत्सव एवं उपभोक्ता जागरूकता का आयोजन 09 जनवरी तक
रायपुर, 7 जनवरी 2026
जनहितैषी वाले स्वीकृत कार्य समय-सीमा में करें पूरा: रामविचार नेताम
नकदी फसल, उद्यानिकी, तिल-अरहर की फसलों पर करें विशेष फोकस
रायपुर - आदिम जाति विकास मंत्री तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने आज अपने एक दिवसीय जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की प्राथमिकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध पूर्णता और आमजन तक वास्तविक लाभ सुनिश्चित करना रहा।
प्रभारी मंत्री नेताम ने बैठक में कहा कि पुराने बजट में स्वीकृत सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने आजीविका मिशन, मखाना उत्पादन, मत्स्य पालन और कृषि से जुड़े विषयों पर जिले की परिस्थितियों के अनुरूप ठोस और व्यावहारिक रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। प्राकृतिक खेती की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए इसे व्यापक रूप से बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।मंत्री नेताम ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि इस जिले की जलवायु नकदी फसलों के लिए अत्यंत अनुकूल है। उन्होंने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी, दलहन-तिलहन, सब्जी एवं अन्य नकदी फसलों की ओर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मखाना की खेती को जिले के लिए संभावनाशील बताते हुए इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ करने तथा कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र को संयुक्त रूप से तिल एवं अरहर की खेती को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।मंत्री नेताम ने पशुधन विकास एवं मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा में उन्होंने कुक्कुट पालन, बकरी पालन, सूकर पालन और मत्स्य पालन को ग्रामीण आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया और अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता से जोड़ने पर बल दिया।
आदिम जाति विकास मंत्री नेताम ने समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत सड़कों, पुल-पुलियों, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवनों एवं आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सभी स्वीकृत आवासों को उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने इसके व्यापक विस्तार एवं प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के निर्देश दिए और कहा कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। विद्युत विभाग को सभी योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में खाद्य, राजस्व, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, बिजली, लोक सेवा गारंटी सहित सभी विभागों की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री नेताम ने कहा कि शासन की हर योजना पारदर्शी, परिणामोन्मुखी और समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य कर जिले के समग्र विकास को गति देने और आम जनता का विश्वास मजबूत करने पर बल दिया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री यशवंती सिंह, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट, जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता सोम सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना : स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई से किसानों को बहुआयामी लाभ
45 से 55 प्रतिशत तक मिल रहा अनुदान
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि उत्पादन एवं रकबा बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के प्रयासों से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत राज्य के 19306 किसानों को स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली का लाभ दिलाते हुए उनके 16154 हेक्टेयर खेती भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने हेतु किसानों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इस योजना के तहत लघु सीमांत कृषकों को 55 प्रतिशत तथा दीर्घ किसानों के लिए 45 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है। जिससे किसान कम लागत में आधुनिक सिंचाई तकनीक का लाभ उठा सकें।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अधिकारियों ने बताया कि स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली के उपयोग से फसलों को आवश्यकतानुसार एवं सामान रूप से पानी उपलब्ध हो रहा है। इससे जल की 30 से 40 प्रतिशत तक बचत हो रही है। साथ ही खेतों में जल अपव्यय पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। सीमित जल संसाधनों के बेहतर उपयोग से खेती अधिक लाभकारी बन रही है।ड्रिप सिंचाई प्रणाली विशेष रूप से सब्जी, फल, बागवानी एवं नकदी फसलों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है, जबकि स्प्रिंकलर प्रणाली से दलहन, तिलहन एवं अनाज फसलों की उत्पादकता में वृद्धि दर्ज की जा रही है। किसानों के अनुसार इन प्रणालियों के उपयोग से उपज में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि तथा उर्वरक एवं श्रम लागत में कमी आई है।
इस योजना के अंतर्गत किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, डिज़ाइन अनुमोदन एवं स्थापना में सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है। इससे किसानों में आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और वे वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। सूखा एवं अल्प वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। कम पानी में अधिक उत्पादन होने से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ हो रही है और उनकी आय में स्थायी वृद्धि हो रही है। वर्ष 2025-26 में अब तक स्प्रिंकलर के सेट 15 हजार 757 कृषकों के खेतों में 12 हजार 212 हेक्टेयर एवं ड्रिप सिस्टम के 3 हजार 549 कृषकों के खेतों में 3 हजार 942 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापना हुई।
वन मंत्री ने पुसपाल में 11 करोड़ 18 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : केदार कश्यप
रायपुर - वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज कोंडागांव जिले के मर्दापाल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पुसपाल मे 11 करोड़ 18 लाख 21 हजार रुपये लागत के 10 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। यह सभी कार्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। कश्यप ने शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत 85 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया।
मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, साथ ही आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बस्तर पंडूम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित रखने का सशक्त माध्यम है। हमारी परंपराएं बचेंगी तो हमारी पहचान और प्रकृति भी सुरक्षित रहेगी, उन्होंने बस्तर पंडूम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील भी की। मंत्री कश्यप ने इस अवसर पर निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित एसआईआर के द्वितीय चरण की जानकारी देते हुए कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से छूटने न पाए।
10 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
ग्राम पंचायत पुसपाल में स्टॉप डेम निर्माण के लिए 249.94 लाख रुपये, ग्राम खड़पड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 34.00 लाख रुपये, वहीं मर्दापाल मुख्य मार्ग से आदावल तक 5.50 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य के लिए 305.38 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार पोहार से चेराकुड़ तक 6 किमी डामरीकरण सड़क निर्माण के लिए 264.34 लाख रुपये, ग्राम रेंगागोंदी में नाले पर स्टॉप डेम सह पुलिया निर्माण के लिए 249.55 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन और राज्य कैम्पा वन विभाग अंतर्गत कोरमेल, जोंडेंगा, कोंगेरा, तोडेम एवं मड़गांव ग्राम पंचायतों में देव वनों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु 05 देवगुड़ी निर्माण के लिए प्रत्येक कार्य हेतु 3.00 लाख रुपए स्वीकृत कार्य शामिल है।
इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को सरस्वती साइकिल योजना के तहत हासेल 6, मटवाल 11, हसालनार 39 एवं बयारनार 29 विद्यार्थियों को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ : शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ
रायपुर - जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं।
इसी क्रम में आज प्रधान पाठक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने शासकीय स्कूल देवरभट्टा, शिक्षक ईश्वर कुमार साहू ने शासकीय मीडिल स्कूल चपरीद आरंग, स्टाफ नर्स सुश्री वीना वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र कुशालपुर, लेक्चरर खेलावन जोशी ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टेकारी अभनपुर ने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।
ई-ऑफिस के तहत ऑनलाइन फाइल निराकरण के निर्देश
कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
रायपुर - कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि 01 जनवरी 2026 से ई-ऑफिस की शुरुआत हो चुकी है, अतः सभी विभाग शीघ्र ऑनबोर्ड होते हुए फाइलों का निराकरण अनिवार्य रूप से ऑनलाइन माध्यम से करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ई-ऑफिस प्रणाली का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सभी विभागों को ई-अटेंडेंस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के भी निर्देश दिए और इसका अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। उन्होंने अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए।इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाने तथा शहर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनहित से जुड़े कार्यों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निराकरण करना है। इस अवसर पर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा डीएफओ लोकनाथ पटेल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
महानदी मुख्य नहर के कार्यों के लिए 78.45 लाख रुपया स्वीकृत
स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में बढ़ाया भारत की संस्कृति एवं सनातन का मान: CM साय
रायपुर - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अल्पायु में ही संपूर्ण विश्व को भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और दर्शन से परिचित कराते हुए देश का सम्मान बढ़ाया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सेंड ऑफ सेरेमनी समारोह में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है तथा राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव भारत की युवा ऊर्जा, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपना अधिकांश समय रायपुर में बिताया। बूढ़ा तालाब एवं डे-भवन जैसी पावन स्थलों की स्मृतियाँ आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए 75 प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया गया है, जो पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। इनमें 45 युवा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से, 1 युवा डिजाइन फॉर भारत ट्रैक से तथा 29 प्रतिभागी सांस्कृतिक ट्रैक्स से शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ के युवाओं का प्रतिनिधित्व भारत की युवा शक्ति, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत और युवा नेतृत्व का प्रदर्शन करेंगे। इससे छत्तीसगढ़ की मिट्टी की खुशबू पूरे देश में बिखरेगी और राज्य गौरवान्वित होगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के युवा 9 जनवरी को नई दिल्ली पहुँचकर देश के विभिन्न प्रांतों से आए युवा कलाकारों एवं यंग लीडर्स से मुलाकात करेंगे और विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 11 जनवरी को इसरो के गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलेंगे और उनके अंतरिक्ष अनुभवों से प्रेरणा प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवा प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की पहचान है और युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के प्रसिद्ध संदेश – “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” – का उल्लेख करते हुए युवाओं से इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जहाँ युवा समूह होता है, वहाँ ऊर्जा का स्वाभाविक संचार होता है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि देश के यंग लीडर्स सभी क्षेत्रों में नेतृत्व करें। हमारी सरकार ने बेहतर व्यवस्थाओं के साथ विकासखंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक युवा महोत्सव का सफल आयोजन कराया है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों की सराहना भी की। श्री साव ने भी सभी चयनित प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मुख्य मंच से चयनित प्रतिभागियों को वेशभूषा किट प्रदान किए। साथ ही कुछ प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस मौके पर युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण एवं प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नशे में स्कूल वाहन चालक की लापरवाही, ट्रक से टकराई गाड़ी; कई बच्चे घायल
रायपुर - आरंग क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने स्कूल प्रबंधन और परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ग्राम उमरिया स्थित वेंकटेश्वर सिग्नेचर स्कूल की एक तेज रफ्तार स्कूल गाड़ी ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें आने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल गाड़ी का चालक और उसका सहयोगी दोनों शराब के नशे में थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नशे की हालत में चालक वाहन को अत्यधिक तेज गति से चला रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे के वक्त वाहन में महासमुंद और आरंग क्षेत्र के बच्चे सवार थे, जो रोज़ की तरह स्कूल जा रहे थे।हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही भी सामने आई। घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाने के बजाय उन्हें स्कूल परिसर ले जाया गया। इस संवेदनहीन रवैये की जानकारी मिलते ही परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
घटना ने एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा, चालकों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक धड़कन, जिसने ज़िंदगी बदल दी
उच्च शिक्षा मंत्री की पत्रवार्ता 06 जनवरी 2026
चार वर्षीय बी.एड./आई.टी.ई.पी. तथा बी.पी.एड. आदि पाठ्यक्रम का संचालन किया जाना है।