छत्तीसगढ़ / रायपुर

छात्र संगठन को देख डीन अपना चैंबर छोड़ कर भागे,छात्रों में नाराजगी

रायपुर : आज दिनांक 20/05/2025 को  छात्र संगठन और सतनाम युवा विंग  के बैनर तले रिम्स नर्सिंग महाविद्यालय नया रायपुर के  छात्रों से अवैध फीस वसूली की मांगों को लेकर रिम्स नर्सिंग  कॉलेज  का घेराव किया गया और प्राचार्य महोदया को अपने मांगो से अवगत करवाया जिसमें प्राचार्य ने अपना पल्ला झाड़ते हुए पूरा मामला डीन के ऊपर है बोलकर अपना पल्ला झाड़ लिया  जिससे छात्र  नाराज होकर  डीन के चैंबर में नारे बाजी करने लगे,जिस से डीन छात्रों को आता देखकर अपना चैंबर में ताला लगाकर भाग खड़े हुए, छात्रों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया  जमकर नारे बाजी करते हुए नाराज छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले की घेराव करने की  चेतावनी दी
 
रिम्स नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन द्वारा अध्ययनरत छात्र छात्राओं को मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान करने दबाव डाल कर पेनाल्टी फीस के रूप में फीस 10,000 रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है जबकि छात्रों का कहना है जब हम कॉलेज में प्रवेश लिए तब हमे ऐसा कुछ भी नहीं बताया गया था और जबकि नियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं, परंतु एक्स्ट्रा फीस बिना नियम,और बिना बताए  संभव नही है जिसके लिए विगत दिनों  से कॉलेज प्रबंधन एक्स्ट्रा फीस की मांग कर रहे है और परीक्षा फार्म भरने का आज आखिरी दिन है,लेकिन हमारी बात न सुनते हुए हमे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है फीस ना देने पर प्रैक्टिकल में कम नंबर देने का दबाव बनाया जाता है, छात्रों ने अपने महाविद्याल में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर समर्थन कर आंदोलन में शामिल हुए

आज के प्रदर्शन करने वालो में मुख्य रूप से नजीब अशरफ, नावेद,प्रवीण,मोहसिन,अनीश और छात्र छात्राएं आदि शामिल थे ।

Leave Your Comment

Click to reload image