छत्तीसगढ़ / रायपुर

टाटीबंध ट्रैफिक थाना का जागरूकता अभियान

 रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध यातायात थाना द्वारा शनिवार को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर बैनर के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात के नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। बैनर में साफ़ शब्दों में लोगों से अपील की गई कि- "ट्रैफिक नियमों का पालन करें, दुर्घटना से बचें", साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत प्रमुखता से दी गई।

 
 

इसके साथ ही वाहन चालकों को बताया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चौराहों पर खड़े रहकर पंपलेट बांटे, पोस्टर दिखाए और लोगों को नियमों की जानकारी दी।

पुलिस का यह प्रयास सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे ताकि शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके और लोग खुद से नियमों का पालन करें।

Leave Your Comment

Click to reload image