छत्तीसगढ़ / रायपुर

महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव, गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं से गूंजा माहौल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिक्षा का मंदिर, स्पीच थैरेपी सेंटर, बालगृह बालिका एवं बालक माना कैंप के स्टाफ, बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए शनिवार, 2 अगस्त को सप्रे शाला परिसर ऑडिटोरियम में ‘सावन उत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की जबरदस्त भागीदारी रही। उक्ताशय की जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने दी है। 


मुख्य अतिथि विधायक सुनील सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन का महीना हरियाली, उमंग और उत्सव का प्रतीक है, जिसमें महिलाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि साहित्य, गीतों और फिल्मों में भी सावन के झूलों और त्योहारों की खास जगह रही है, इसलिए यह पर्व महिलाओं को समर्पित है।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि डॉ. अनामिका सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य और उनसे जुड़ी बीमारियों के रोकथाम पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। अतिथियों का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
प्रतियोगिताओं में दिखा महिलाओं का उत्साह

कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं के नाम इस प्रकार रहे:

1. बैलून में नाम लिखना:
    अभिभावक वर्ग: प्रथम – आसमा खान, द्वितीय – राजेश्वरी
    कर्मचारी वर्ग: प्रथम – देवयानी सेन, द्वितीय – लेखा यदु

2. टूथपिक से सिक्का उठाना:
    अभिभावक वर्ग: प्रथम – निधि सिंह, द्वितीय – राजेश्वरी
    कर्मचारी वर्ग: प्रथम – विमल यादव, द्वितीय – संजीत घोष

3. मेहंदी प्रतियोगिता:
    अभिभावक वर्ग: प्रथम – शारदा निषाद, द्वितीय – सोलन
    कर्मचारी वर्ग: प्रथम – लेखा यदु, द्वितीय – आंचल

4. रैंप वॉक:
    अभिभावक वर्ग: प्रथम – सीमा ठाकुर, द्वितीय – विभा मित्रा
    कर्मचारी वर्ग: प्रथम – नीलू अग्रवाल, द्वितीय – सुनीता वर्मा

5. बेस्ट ड्रेसअप:
    प्रथम – पूजा मिसालावर, द्वितीय – श्वेता सिंह

कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक त्रिपाठी, महासचिव चंद्रेश शाह, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम, प्रकाश अग्रवाल, छगनभाई पटेल, सुनीता चंसोरिया, हर्षा जोशी, शताब्दी पांडे, सुभाष बुंदेला, प्रीति निगम सहित परिषद के कई पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image