छत्तीसगढ़ / रायपुर

ऐसा क्या हुआ कि अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा मरीज, मौके पर मौत

  रायपुर: राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम पड़रिया निवासी संतोष ध्रुव (28 वर्ष) के रूप में हुई है। वह हाल ही में कुत्ते के काटने के बाद रेबीज के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था।

परिजनों ने बताया कि इलाज के दौरान संतोष मानसिक रूप से बेहद अस्थिर हो गया था और पिछले कुछ दिनों से वह गहरे तनाव में था। आरोप है कि इस मानसिक स्थिति के बावजूद अस्पताल प्रशासन ने न तो उसकी समुचित निगरानी की और न ही समय पर किसी मनोवैज्ञानिक परामर्श की व्यवस्था की। इसी लापरवाही के चलते उसने शनीवार सुबह तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

Leave Your Comment

Click to reload image