छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित, देखें लिस्ट

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है। नई टीम में नए चेहरों को स्थान दिया गया है। 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

 

बता दें कि जनवरी में प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से किरण सिंहदेव पुरानी टीम के साथ ही काम कर रहे थे। इस दौरान टीम के कई सदस्य नई जिम्मेदारियों में चले गए केदार कश्यप मंत्री बने, अनुराग सिंहदेव को नई भूमिका मिली, संजय श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी दी गई और रामू रोहरा महापौर चुने गए।

सूत्रों के मुताबिक, टीम के गठन में संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से चर्चा कर यह टीम तैयार की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image