छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ी: कई जिलों में शीतलहर के आसार

 रायपुर । राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार शाम से शहर में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में रात का तापमान 1°C से 3°C तक गिर सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों ने अंबिकापुर, सरगुजा, कोरिया और जशपुर में शीतलहर की स्थिति बनने की चेतावनी जारी की है। रायपुर में भी न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है और ठंड का असर बढ़ गया है।

विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज होगी। रात और सुबह की ठंड में बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन में भी ठिठुरन महसूस होगी। तापमान में गिरावट के बाद मौसम अगले कुछ दिनों तक स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।

रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, कोरिया, जशपुर और अंबिकापुर में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चल सकती है। इन जिलों में तेज ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान राज्य के अन्य जिलों की तुलना में काफी कम दर्ज होने की संभावना है।

Leave Your Comment

Click to reload image