छत्तीसगढ़ / रायपुर

एमिटी यूनिवर्सिटी छात्रों ने सुधा ओपन स्कूल में मनाई सरदार पटेल की 150वीं जयंती

 रायपुर । एमिटी यूनिवर्सिटी के बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स (सेकंड ईयर, तृतीय सेमेस्टर) के छात्रों ने सामाजिक संस्था सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा संचालित सुधा ओपन स्कूल, आमसेओनी, रायपुर के प्रांगण में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के दो वर्षीय समारोह में भाग लिया। यह आयोजन 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहा है।

इस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा एमिटी के छात्रों ने ही तैयार की थी। कार्यक्रम का संचालन सुधा सोसाइटी के चेयरमैन गोपाल कृष्ण भटनागर ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में सरदार पटेल के जीवन, कार्य और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

Leave Your Comment

Click to reload image