छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
कलेक्टर ने दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत विजय कुमार के लिए स्वीकृत की 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि
गरियाबंद । राज्य शासन द्वारा संचालित दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजनांतर्गत फिंगेश्वर के ग्राम कुम्ही निवासी दिव्यांग विजय कुमार टंडन पिता कैलाश कुमार टंडन के द्वारा दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने आवेदन पर संवेदनशीलता से कार्यवाही करते हुए 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृति मिलने से दिव्यांग श्री विजय कुमार को शासन की योजना का लाभ मिल पायेगा। साथ ही यह राशि उनके स्वास्थ्य देखभाल एवं परिवार के आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में भी काम आयेगा।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सामाजिक पुनर्वासन की दृष्टि से विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। विजय कुमार दृष्टिबाधित दिव्यांग है, उनकी दिव्यांगता 100 प्रतिशत है। दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना में एक व्यक्ति दिव्यांग होने पर 50 हजार तथा दम्पत्ति में दोनो दिव्यांग होने पर 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है।
ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा तैयारी के लिए आवेदन 1 जुलाई तक
गरियाबंद । ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इसके तहत अभ्यर्थियों को शासन की सहयोग से प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाई जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 01 जुलाई 2024 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कक्ष क्रमांक 56 में जमा कर सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबंद ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा, जिसमें 64 अनुसूचित जनजाति व 36 अनुसूचित जाति के विद्यार्थी होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन का भी अवलोकन कर सकते हैं।
सुपेबेड़ा को मिली डायल 108 एम्बुलेंस की सौगात
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ की संवेदनशील सरकार ने गरियाबंद जिले के किडनी रोग से प्रभावित सुपेबेड़ा गांव में पृथक से एक एम्बुलेंस प्रदाय कर किडनी मरीजों के लिये बहुत बड़े राहत का कार्य किया है। सुपेबेड़ा के किडनी मरीजों को सप्ताह में या माह में नियमित रुप से डायलिसिस करवाने हेतु स्वयं के खर्च से वाहन व्यवस्था कर या बस से लम्बी दुरी की यात्रा तय कर जिला अस्पताल गरियाबंद तक आना-जाना पड़ता था, जिससे उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। शासन द्वारा सुपेबेड़ा को 1 एम्बुलेंस की सौगात मिल गई है। सुपेबेड़ा में ही 108 एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो जाने से किडनी के मरीजो को डायलिसिस करवाने या अन्य किसी आपातकालीन चिकित्सा सहायता हेतु त्वरित रूप से देवभोग या जिला चिकित्सालय गरियाबंद निःशुल्क परिवहन की सुविधा प्राप्त होगी। और समय पर उनका उपचार हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी डॉ जगदीश सोनकर के साथ कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल सहित सीएमएचओ डॉ. गार्गी यदु पाल और डॉक्टरों की विशेष टीम ने सुपेबेड़ा का दौरा किया था। वहां के मरीजों के समस्याओं से रूबरु होने के बाद शासन-प्रशासन को अवगत कराकर उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया था, जिसका परिणाम है कि 108 एम्बुलेंस सुविधा मरीजों हेतु उपलब्ध कराई गई। डायल 108 एम्बुलेंस आपातकालीन परिस्थितियों में 108 नम्बर डायल करते ही कुछ ही मिनटों में जरूरतमंद को आवश्यक चिकित्सा सहायता के साथ निकट के अस्पताल तक पहुंचाने के लिए मरीज तक पहुंच जाती है। एम्बुलेंस सेवायें जरूरतमंद लोगों को आपातकालीन चिकित्सकीय सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आवागमन की सुविधा कठिन होता है। वहां के लोगों के लिये भी 108 एम्बुलेंस सुविधा बहुमुल्य चिकित्सा सहायता प्रदान कर रही है।
दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन कवर्धा रही विजेता, 2025 में कान्हा क्लब आल इंडिया वॉलीबॉल चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी-गफ़्फ़ू मेमन
लूट के घटना का पर्दाफास करने में गरियाबंद पुलिस को मिली सफलता
हाई स्कूल मालगांव में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति ।
चौक-चौराहों, स्कूल आंगनबाड़ी परिसर, सड़क, गली- मोहल्लों एवं बाजार स्थल में स्वच्छता का चल रहा व्यापक अभियान
गरियाबंद। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिले में स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के निर्देशन में जिले के सभी नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्गों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए इस अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर रहे है। जिले के ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम के प्रमुख स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों, स्कूल परिसर, आंगनबाड़ी परिसर, गली मोहल्लों, सड़को एवं बाजार स्थल की सफाई की जा रही है।
जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन सहित विभिन्न सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्वसहायता समूह, कर्मचारी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसके अंतर्गत जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षा, शौचालय का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे गांव घर में साफ सफाई हो रही है। साथ ही लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक भी हो रहे है।
जिले के गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में लोगों ने देखा शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण
छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
अरूण साव एवं विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ
जिला प्रशासन द्वारा अनेक जगहों में की गई थी एलईडी स्क्रीन, टीवी और प्रोजेक्टर की व्यवस्था
- रितेश यादव
शपथ ग्रहण समारोह के सीधा प्रसारण देखने जिले के विभिन्न जगहों में की गई थी व्यवस्था - गरियाबंद जिले के नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत आदि में एलईडी स्क्रीन, टीवी सेटअप एवं प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था की गई थी। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने उत्सुकता के साथ प्रदेश के नए मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देखा। अनेक जगहों पर बड़ी संख्या में गाँव के बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सहित अन्य लोगों ने खुशनुमा माहौल में शपथ समारोह का अवलोकन किया। कई गांवों में ग्रामीणों ने गांव की गलियों और चौक चौराहों में टीवी सेट निकालकर सभी लोगों के साथ शपथ ग्रहण समारोह को देखा। गरियाबंद के सिविल लाइन स्थित सांस्कृतिक भवन सहित ग्रामीण क्षेत्रों कैंटपदर, अमलीपदर, बुडगेलटप्पा, कुचेंगा, धौराकोट, छुरा, गोहरापदर, गोड़कीपारा, गंगराजपुर, अतरमरा, मुड़ागांव एवं पांडुका सहित विभिन्न गांवों में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से जिलेवासियों ने शपथ ग्रहण समारोह का आनंद लिया।
फोटो- शपथग्रहण
हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, अर्थदंड से भी किया दंडित
श्रीमद भागवत केवल पुस्तक नही साक्षात कृष्ण स्वरूप है---राधेय महाराज
ग्रामीण डाक सेवक अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
डाकघरों में कामकाज हो रही प्रभावित
कलेक्टर ने फ्लोरोसिस एवं नियंत्रण के लिए अधिकारियों की ली बैठक
कलेक्टर ने फ्लोरोसिस की अधिकता से होने वाले रोगों एवं रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने के दिये निर्देश
गरियाबंद । कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में फ्लोरोसिस एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, पंचायत, समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि फ्लोरोसिस एक सार्वजनिक लोक स्वास्थ्य समस्या है, जो लंबे समय तक पीने के पानी, खाद्य उत्पादों एवं औद्योगिक उत्सर्जन के माध्यम से फ्लोराइड के अत्यधिक सेवन के कारण होता है। जिसके कारण दंत फ्लोरोसिस, स्केलेटल फ्लोरोसिस एवं नान - स्केलेटल फ्लोरोसिस जैसी प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी बीमारियाँ होती है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल स्रोतों में फ्लोराइड की मात्रा 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर सीमा से अधिक मिलने पर, उस क्षेत्र के समस्त पेयजल स्रोतों का परीक्षण प्रयोगशाला से पेयजल स्रोत के फ्लोराइड से प्रभावित होने का जांच करे। इसके लिए संबंधित विभाग के समन्वय से फ्लोरोसिस से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करे, चयनित क्षेत्र में फ्लोरोसिस नियंत्रण के व्यापक प्रबंधन, फ्लोरोसिस के रोकथाम, निदान और प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करे। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्कूली बच्चों सहित समुदाय में फ्लोरोसिस की जांच करें। लोगों में फ्लोरोसिस की अधिकता से होने वाले रोगों एवं रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाए। जिससे की मरीजों का चिन्हांकन कर समय पर उनका ईलाज किया जा सके। फ्लोरोसिस नियंत्रण के लिए फ्लोराइड आधिक्यता से होने वाली बीमारियों की पहचान एवं जागरूकता लाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री ए.के. सारस्वत, लोक स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालन अभियंता पंकज जैन, डीएमसी के.एस नायक, एसडीओ पीएचई जागेश्वर मरकाम, सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
सीएटीसी -15 के कमान अधिकारी कर्नल सौरभ कुमार ने ओपनिंग एड्रेस देकर शिविर का शुभारंभ किया
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
समग्र शिक्षा विभाग का कारनामा, बिना विज्ञापन जारी किए संविदा भृत्य को बना दिया कंप्यूटर ऑपरेटर
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
अधिकारी पर मनमानी करने का आरोप, कार्यवाही नहीं होने से हौंसले बुलंद ।
चार सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन ने प्रदेश के मुखिया के नाम सौपा ज्ञापन
राधेश्याम सोनवानी , रितेश यादव ---
*चार सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन ने प्रदेश के मुखिया के नाम सौपा ज्ञापन*
गरियाबंद : प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना के तहत 859 ग्रामीणों का किया गया जांच एवं उपचार
गरियाबंद, 12 फरवरी 2024
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना का शुभारंभ 15 जनवरी 2024 को किया था। जिसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को केन्द्र की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना है। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में जनजाति न्याय महाभियान के तहत जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजीएस) क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाकर विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गरियाबंद विकासखंड के विभिन्न 12 स्थानों पर पीवीटीजीएस समुदायों के लिए लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य जांच तथा निरंतर उपचार और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सलाह, सिकलिंग जांच, टी.बी. जांच, एनीमिया, मलेरिया एवं एनसीडी का कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आज 12 फरवरी को ग्राम आमामौरा, मरदाकला एवं भारागांव में कुल 859 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उपचार किया गया। इससे पीवीजीटीएस समुदायों के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है।