छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य जिला समन्वयक हेतु ईओआई आमंत्रित

 दंतेवाड़ा, 20 फरवरी 2026


कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार नीति आयोग एवं भारत सरकार के स्वीकृति आदेश के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत दंतेवाड़ा जिला में जिला समन्वयक (मानसिक स्वास्थ्य) का एक पद रिक्त है। उक्त पद की पूर्ति आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के माध्यम से की जानी है, जिसके लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी, फर्म, एनजीओ के चयन हेतु निर्धारित प्रारूप में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है।
 
इच्छुक आवेदक अपना आवेदन सीलबंद लिफाफे में 05 मार्च 2026 को अपराह्न 3 बजे तक कार्यालय जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दंतेवाड़ा के आवक-जावक शाखा में जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों को उसी दिन अपरान्ह 3:30 बजे अध्यक्ष एवं गठित समिति के समक्ष खोला जाएगा। रूचि की अभिव्यक्ति से संबंधित विस्तृत विवरण, शर्तें एवं आवेदन प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्यूआरमेंट अनुभाग में उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की जानकारी या शंका के समाधान के लिए कार्यालयीन समय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image