छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी

 दंतेवाड़ा, 20 फरवरी 2026

कार्यालय जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में ग्राम पंचायत सचिव के कुल 06 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के तहत कम्प्यूटर कौशल परीक्षा का आयोजन 04 एवं 05 फरवरी 2026 को कार्यालय लाइवलीहुड कॉलेज, दंतेवाड़ा में किया गया। परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ग्राम पंचायत सचिव पद हेतु चयनित सूची तथा प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है।

उक्त सूची का अवलोकन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सूचना पटल पर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दंतेवाड़ा, गीदम, कुआकोंडा एवं कटेकल्याण के सूचना पटल पर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी सूची उपलब्ध है।
 

Leave Your Comment

Click to reload image