छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 1 मार्च को

 परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला नोडल अधिकारी एवं केन्द्राध्यक्ष नियुक्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 फरवरी 2026

जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा आगामी 1 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 7 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर सह अध्यक्ष जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे को जिला नोडल अधिकारी और निर्धारित परीक्षा केन्द्र के प्राचार्यों को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला, गुरुकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रारोड, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर बालक छात्रावास टिकरकला) गौरेला, स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मरवाही और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों की संभावित संख्या 1560 है।

Leave Your Comment

Click to reload image