छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

सोनू डाहिरे ऊर्फ हीरालाल को पंडरिया पुलिस ने भेजा जेल

 कवर्धा-

सोनू डाहिरे ऊर्फ हीरालाल को पंडरिया पुलिस ने भेजा जेल
आरोपी थाना पंडरिया के निगरानी बदमाशो की सूची में है शामिल,
बदमाश थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत पूर्व में तडीपार भी हो चुका है।
ये पिछले 05 वर्षो से पंडरिया के कई अपराधो में संलिप्त रहा है
नशे का सेवन कर जबरदस्ती लोगो को परेशान कर मारपीट करता था।

यह   मामला थाना पंडरिया क्षेत्रांतर्गत बैरागपारा पंडरिया का है  18 फरवरी को पंडरिया पुलिस को फोन से सूचना मिली कि बैरागपारा पंडरिया में कोई अज्ञात व्यक्ति कपडा बेंचने वाले किसी फेरी वाले के घर जबरन घुस कर जबरदस्ती मारपीट कर रहा है सूचना के आधार पर  पंडरिया पुलिस तुरंत घटना स्थल पहुंची जहां पर देखा कि मोहल्ले का सोनू डाहिरे ऊर्फ हीरालाल डाहिरे पिता स्वं. भरत डाहिरे उम्र 30 साल निवासी बैरागपारा पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम का पडोस के बोधन ठाकुर के मकान में किराये से रहने वाले के घर अंदर घुस कर मारपीट कर रहा था जिसे पंडरिया पुलिस द्वारा मामले को शांत कराकर आरोपी सोनू डाहिरे को थाना लेकर आये व पीडित का ईलाज कराया गया तथा आरोपी सोनू डाहिरे के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी सोनू डाहिरे को ज्युडिसियल रिमांड पर जेल भेजा गया। 
आरोपी सोनू डाहिरे पिछले 05 साल से पंडरिया में घटित कई छोटे बडे अपराधे में संलिप्त रहा है, जिसके चलते आरोपी का थाना पंडरिया में निगरानी बदमाश की सूची में नाम दर्ज है।
आरोपी सोनू डाहिरे के उपर वर्ष 2019 में राज्य सुरक्षा कानून के तहत जिला बदल की कार्यवाही किया गया था।
आरोपी के आचरण में किसी प्रकार की कोई सुधार नहीं होने पर वर्तमान में पुन: राज्य सुरक्षा कानून के तहत जिला बदल की कार्यवाही के लिये प्रतिवेदन भेजी गयी है।

Leave Your Comment

Click to reload image